गन्ना किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! ₹15 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी, ₹431 पहुंचा दाम
पंजाब सरकार ने गन्ना किसानों के लिए ₹15 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की घोषणा की है। अब गन्ने का मूल्य ₹431 प्रति क्विंटल हो गया है, जो देश में सर्वाधिक है।

गन्ने की कीमत में बढ़ोतरी
HighLights
गन्ने का मूल्य ₹15 प्रति क्विंटल बढ़ाया गया।
नया मूल्य ₹431 प्रति क्विंटल देश में सर्वाधिक।
मुख्यमंत्री मान ने किसानों के कल्याण को प्राथमिकता दी।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| गन्ना किसानों के लिए चुनावी साल में खुशखबरी मिली है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को गन्ने के मूल्य में ₹15 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी करते हुए इसे वर्ष 2026-27 सत्र के लिए ₹431 प्रति क्विंटल करने की घोषणा की। एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गई। इसके साथ ही पंजाब में गन्ने का मूल्य देश में सबसे अधिक हो गया है।
पंजाब में सबसे अधिक हुआ गन्ने का मूल्य
CM मान ने बुधवार को गन्ने के मूल्य में ₹15 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी करते हुए इसे साल 2026-27 सीजन के लिए ₹431 प्रति क्विंटल करने की घोषणा की। एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गई। इसके साथ ही पंजाब में गन्ने का मूल्य देश में सबसे अधिक हो गया है। इससे पहले गन्ने का मूल्य ₹416 प्रति क्विंटल था। यहां एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फैसला किसानों के कल्याण और उनकी आर्थिक समृद्धि के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
25 नवंबर से चीनी मिलों का कामकाज शुरू
मान ने बाद में सोशल मीडिया मंच 'X' पर लिखा, ''पंजाब के गन्ना किसानों के लिए बड़ी खबर है। हमारी सरकार ने 2026-27 सत्र के लिए गन्ने का मूल्य बढ़ाकर ₹431 प्रति क्विंटल कर दिया है, जो पूरे देश में सबसे अधिक है।'' उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए राज्य की सभी चीनी मिलें 25 नवंबर से कामकाज शुरू कर देंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार किसानों की समृद्धि और उन्हें उनकी फसलों का उचित मूल्य दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।
ये भी पढ़ें: चीनी को लेकर सरकार का बड़ा एलान, ड्यूटी फ्री इंपोर्ट की डेडलाइन बढ़ाई, अमेरिका को निर्यात की अनुमति
बैठक में मान ने कहा कि यह पंजाब के मेहनती गन्ना किसानों के लिए एक बड़ी पहल है। किसान अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनकी समृद्धि पंजाब की समग्र प्रगति एवं आर्थिक खुशहाली के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार किसानों के हितों की रक्षा करने, उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने और उपज का लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। मान ने कृषि क्षेत्र के प्रति अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि कृषि उपज का लाभकारी मूल्य दिलाना और किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराना पंजाब सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।