विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

11वीं के छात्र ने आठ घंटे में 5148 बार किया सूर्य नमस्कार, लंदन बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड ने दावा किया स्वीकार

By Sarvendra Pundir Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Mon, 16 Mar 2026 01:58 PM (IST)

Meerut News : मेरठ के 11वीं कक्षा के छात्र प्रतीक पाल ने 8 घंटे में 5148 सूर्य नमस्कार करके लंदन ...और पढ़ें

योगाजंलि विद्यापीठ ट्रस्ट पांचली खुर्द में सर्टिफिकेट के साथ प्रतीक। सौ. स्वयं

 योगाजंलि विद्यापीठ ट्रस्ट पांचली खुर्द में सर्टिफिकेट के साथ प्रतीक। सौ. स्वयं 

HighLights

  1. योग साधक प्रतीक मेरठ के क्रांति नायक धनसिंह कोतवाल इंटर कालेज के छात्र।

  2. प्रतीक पाल ने वर्ष 2019 में भी गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में भी कराया था नाम दर्ज।

जागरण संवाददता, मेरठ। योगांजलि विद्यापीठ ट्रस्ट पांचली खुर्द के योगाचार्य अनुज कुमार योगी ने बताया कि पिछले कई वर्षों से योग अभ्यास कर रहे योग छात्र प्रतीक पाल निवासी गांव पांचली खुर्द ने आनलाइन आठ घंटे तक लगातार सूर्य नमस्कार किया। दावा है कि उसने 5148 बार सूर्य नमस्कार करके लंदन बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम शामिल कराया है।

अनुज कुमार का दावा है कि इससे पहले यह रिकार्ड हरियाणा के भिवानी के कुलदीप आर्य के नाम था। उन्होंने आठ घंटे में चार हजार 42 बार सूर्य नमस्कार किया था। प्रतीक पाल ने वर्ष 2019 में भी गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज कराया था।

वह कई बार राष्ट्रीय स्तर पर भी स्वर्ण पदक जीत चुका है। पिछले 10 साल में से योग के क्षेत्र में कार्यरत योग साधक प्रतीक क्रांति नायक धनसिंह कोतवाल इंटर कालेज में 11वीं का छात्र है। उसकी उपलब्धि पर योगांजलि विद्यापीठ ट्रस्ट के अध्यक्ष डा. ऋषिपाल आशीर्वाद दिया है।

प्रतीक पाल की उपलब्धियां

बाक्सिंग के लिए 40 खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल

मेरठ : अंडर-19 पुरुष एवं महिला उत्तर प्रदेश बाक्सिंग प्रतियोगिता 2026 का आयोजन दिनांक एक अप्रैल से पांच अप्रैल तक मूलचंद त्यागी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स हापुड़ में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के लिए मेरठ जनपद की बाक्सिंग टीम के चयन के लिए रविवार को बाक्सिंग एकेडमी सिसौली गढ़ रोड में ट्रायल हुआ। इन ट्रायल में लगभग 40 खिलाड़ियों ने भाग लिया।