Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Circle Rate: यूपी के इस जिले में बढ़ने वाला है सर्किल रेट, डीएम ने लिस्ट जारी करने के दे दिए निर्देश

    Updated: Thu, 22 May 2025 01:45 PM (IST)

    मेरठ में संपत्ति के सर्किल रेट बढ़ने की संभावना है। डीएम ने प्रस्तावित नए सर्किल रेट की सूची प्रकाशित करने का निर्देश दिया है जिस पर जनता से आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। 2022 के बाद पहली बार सर्किल रेट में बदलाव हो रहा है जिसके लिए बाजारी रेट का सर्वे किया गया था। प्रस्तावित दरों पर आपत्तियां दर्ज की जा सकती हैं।

    Hero Image
    आज होगा संशोधित सर्किल रेट का प्रकाशन

    जागरण संवाददाता, मेरठ। जनपद में संपत्तियों के सर्किल रेट इस बार बढ़ेंगे। डीएम ने बुधवार शाम को निबंध अधिकारियों को सर्वे के बाद तैयार की गई प्रस्तावित नए सर्किल रेट की सूची का प्रकाशन करने का निर्देश दे दिया है। निर्देश के मुताबिक गुरुवार को प्रस्तावित रेट की सूची का प्रकाशन होगा जिस पर आम जनता की आपत्तियां मांगी जाएंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेरठ जनपद में संपत्तियों के सर्किल रेट वर्ष 2022 के बाद से नहीं बढ़े हैं। विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया के चलते वर्ष 2016 के बाद संपत्तियों के सर्किल रेट 6 साल तक नहीं बढ़े थे। मुख्य सचिव ने हाल ही में उन जनपदों में सर्किल रेट संशोधित करने का निर्देश दिया था जिनमें पिछले साल सर्किल रेट नहीं बढ़ाए गए थे।

    नए सर्किल रेट का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश

    इसके साथ ही मेरठ में भी डीएम ने पूरे जनपद में संपत्तियों के बाजारी रेट का सर्वे करके प्रस्तावित नए सर्किल रेट का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया था। एडीएम वित्त एवं राजस्व और सहायक महानिरीक्षक निबंधन द्वारा संयुक्त रूप से प्रस्तावित नए सर्किल रेट का प्रस्ताव तैयार किया गया था।

    इस प्रस्ताव पर हाल ही में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ भी बैठक करके विचार विमर्श किया गया था। बुधवार शाम को डीएम ने निबंधन अधिकारियों के साथ चर्चा के बाद प्रस्तावित सर्किल रेट का प्रकाशन करने का निर्देश दे दिया।

    सहायक महा निरीक्षक निबंधन शर्मा नवीन कुमार एस ने बताया कि गुरुवार को प्रस्तावित नए सर्किल रेट का प्रकाशन किया जाएगा। प्रस्तावित दरों पर आम जनता अपनी आपत्ति दर्ज कर सकती है। जिसकी सुनवाई भी होगी। डीएम डा. वीके सिंह ने बताया कि प्रस्तावित सर्किल रेट का आज प्रकाशन किया जाएगा। जिस पर शुक्रवार से आपत्तियां दाखिल की जा सकती है।