विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मेरठ पुलिस को शातिर जीशान की तलाश; जो हिंदू लड़कियों को यू-ट्यूबर बनाने का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसाता है

Published: Tue, 21 May 2024 11:19 AM (IST)

Meerut Crime News In Hindi माधवपुरम की एक हिंदू युवती का सहारा लेकर जीशान ने किशोरी से दोस्ती की थी। ...और पढ़ें

Meerut News: माधवपुरम की एक हिंदू युवती का सहारा लेकर जीशान ने किशोरी से दोस्ती की थी
Meerut News: माधवपुरम की एक हिंदू युवती का सहारा लेकर जीशान ने किशोरी से दोस्ती की थी

HighLights

  1. जागृति विहार की किशोरी को लेकर हुआ फरार
  2. सात मई को अपलोड की थी वीडियो

जागरण संवाददाता, मेरठ : यू-ट्यूबर बनाने का झांसा देकर जीशान हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाता था। जागृति विहार की एक किशोरी को लेकर फरार हो गया। किशोरी के स्वजन और हिंदू संगठन के लोगों ने थाने पर हंगामा किया।

तब पुलिस ने जीशान की कुंडली खंगाली। पता चला कि काफी हिंदू लड़कियों को जीशान ने प्रेमजाल में फंसा कर रखा है। उसके फेसबुक एकाउंट से पुलिस ने काफी वीडियो भी डाउनलोड कर ली। सात मई को आरोपित ने किशोरी के साथ एक वीडियो भी अपने फेसबुक एकाउंट से अपलोड किया था। पुलिस माधवपुरम में उसका ठिकाना ढूंढने में लगी हुई है।

जागृति विहार में रहने वाले पेंटर की 15 वर्षीय बेटी को माधवपुरम में रहने वाला जीशान अगवा कर ले गया। किशोरी के पिता की तहरीर पर मेडिकल थाने में मुकदमा दर्ज कराया। मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने पर हिंदू संगठन के लोगों ने किशोरी की बरामदगी को हंगामा कर दिया। उनका आरोप है कि यू-ट्यूबर बनाने का झांसा देकर जीशान हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसता है। उनके जरिये ही अन्य लड़कियों से दोस्ती करता है। मेडिकल पुलिस ने जीशान की धरपकड़ को टीम लगाकर तलाश शुरू कर दी।

पता चला कि जीशान ने माधवपुरम की हिंदू लड़की को पहले से प्रेमजाल में फंसा रखा था। उसके जरिए ही जागृति विहार की किशोरी से दोस्ती की। उसे यू-ट्यूबर बनाने का झांसा दिया गया। उसके साथ अपनी एक वीडियो भी बनाकर सात मई को फेसबुक पर अपलोड कर दी। 

ये भी पढ़ेंः UP School Closed: कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के सभी स्कूल बंद, गर्मी का रेड अलर्ट देखते हुए समर कैंप भी नहीं चलेंगे

फेसबुक एकाउंट से सामने आया कि काफी हिंदू लड़कियों के संपर्क में 

जीशान बड़ा ही शातिर है, वह हिंदू लड़कियों को ही झांसे में लेकर प्रेमजाल में फंसाता है। उसके फेसबुक एकाउंट की पड़ताल की गई है, जिसमें सामने आया कि बड़ी संख्या में हिंदू लड़कियों को दोस्त बना रखा है। सभी को यू-ट्यूबर बनाने का झांसा देता है। इसी के झांसे में आकर कई लड़कियों ने उसके साथ वीडियो भी बना रखी है। जीशान से जुड़े अन्य युवकाें के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।

ये भी पढ़ेंः Weather Update: प्रचंड गर्मी के बीच पीलीभीत में मौसम ने दी राहत, 2.2 डिग्री गिरे तापमान से सुहाना रहा सुबह का मौसम

जीशान के खिलाफ किशोरी को अगवा करने का मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। उसकी फेसबुक आइडी से काफी जानकारियां पुलिस को मिली है। उसकी धरपकड़ को टीम लगा दी गई है, जिस मकान को किराए पर लेकर माधवपुरम में रहता था। वहां से भाग चुका है। - आयुष विक्रम सिंह, एसपी सिटी