विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

VIDEO: मेरठ में बदमाशों ने पुलिस टीम पर किया फायर, जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से एक घायल; साथी सहित गिरफ्तार

By Vinod Phogat Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Fri, 18 Sep 2026 12:11 PM (IST)

Meerut News: मेरठ के किनानगर में भावनपुर पुलिस की गोतस्करों से मुठभेड़ हुई, जिसमें एक गोतस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

HighLights

  1. भावनपुर पुलिस की किनानगर में गोतस्करों से मुठभेड़ हुई।

  2. पुलिस ने गोकशी के उपकरण, तमंचा और बाइक बरामद की।

जागरण संवाददाता, मेरठ। भावनपुर पुलिस की गुरुवार देर रात में गांव किनानगर में हाईवे पर गोतस्करों से मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से एक गोतस्कर घायल हो गया।

इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दूसरे गोतस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से गोकशी के उपकरण, तमंचा व बिना नंबर की एक बाइक बरामद की है।

पुलिस के अनुसार आठ सितंबर की रात में गांव किनानगर निवासी सुशील तोमर के खेत में गोकशी की वारदात को अंजाम दिया गया था। अगले दिन ग्रामीणों ने गोवंश के अवशेष देख विरोध किया था।

पुलिस ने सुशील तोमर की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया था। गुरुवार रात पुलिस टीम गांव किनानगर के पास हाईवे पर गस्त कर रही थी, इसी दौरान पुलिस को बाइक सवार दो युवक आते दिखाई दिए।

पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो एक युवक ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली एक गोकश के पैर में जा लगी, वहीं दूसरे गोकश ने भागने का प्रयास किया तो पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया।

पूछताछ में घायल गोकश की पहचान शौकिन पुत्र मोमीन निवासी गांव कायस्थ बढ्ढा थाना किठौर व आबिद पुत्र जमील निवासी मोती कॉलोनी, थाना हापुड़ नगर के रूप में हुई। 

उनके कब्जे से गौकशी के उपकरण दो छुरी, एक दाब, एक रस्सी, एक लकड़ी का टुकड़ा, एक तमंचा, एक खोखा व दो कारतूस और बिना नम्बर की अपाचे बाइक बरामद हुई l

यह भी पढ़ें- सपा MLA अतुल प्रधान से युवक ने की अभद्रता, मेरठ में मुस्लिम समाज के निजी कार्यक्रम में पहुंचे थे विधायक 

क्रेडिट कार्ड अपडेट कराने के नाम पर ठगी, दिल्ली से दो आरोपित पकड़े

मेरठ : क्रेडिट कार्ड अपडेट कराने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो आरोपितों को साइबर सेल की टीम ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपितों के खिलाफ सदर बाजार थाने में मुकदमा दर्ज है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर ठगी के नेटवर्क और उनके साथ जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें- मेरठ में दो दिन से बंद होटल के कमरे का पुलिस ने तोड़ा दरवाजा, फंदे पर लटकती मिली शामली के युवक की लाश

यह भी पढ़ें- मेरठ में दम घोंटने वाली क्लोरीन गैस के रिसाव की वजह आई सामने, STP से हटाया लीकेज वाला कैप्सूल