Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'राजतिलक तो होगा ही...', अरुण गोविल के BJP प्रत्याशी बनने पर मेरठ के लोग खुश, मोहल्‍लेवालों ने पुराने दौर को किया याद

    Updated: Tue, 26 Mar 2024 11:53 AM (IST)

    भाजपा प्रत्याशी के तौर पर अरुण गोव‍िल के नाम की घोषणा होते ही मेरठ में रह रहे उनके रिश्तेदारों और अन्य लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई गई। सभी ने एक स्वर में कहा कि उन्हें आशा है कि सांसद बनने पर अरुण गोविल मेरठ में विकास का नया अध्याय लिखेंगे। अरुण गोविल का परिवार राम नगर मोहल्ले में सत्यप्रकाश गोयल के मकान में किराए पर रहता था।

    Hero Image
    अरुण गोविल के भाजपा प्रत्याशी बनने पर मेरठ के लोग खुश।

    जागरण संवाददाता, मेरठ। हापुड़ अड्डे के पास छोटा-सा मोहल्ला है रामनगर। इसके एक घर में अभिनेता अरुण गोविल सपरिवार रहते थे। रामानंद सागर के धारावाहिक रामायण से स्थापित उनकी भगवान श्रीराम की छवि आज भी लोगों के मन में बसी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा प्रत्याशी के तौर पर उनके नाम की घोषणा होते ही यहां रह रहे उनके रिश्तेदारों और अन्य लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई गई। सभी ने एक स्वर में कहा कि उन्हें आशा है कि सांसद बनने पर अरुण गोविल मेरठ में विकास का नया अध्याय लिखेंगे। अरुण गोविल का परिवार राम नगर मोहल्ले में सत्यप्रकाश गोयल के मकान में किराए पर रहता था। उनकी बहन आशा की ससुराल भी इसी रामनगर में है। हालांकि, अब उनका परिवार मुंबई में रहता है।

    पूरे पर‍िवार में खुशी की लहर  

    अरुण गोविल के बहनोई सुशील कुमार शील के भतीजे विभु गुप्ता कहते हैं कि उनका टिकट होने की जानकारी मिलते ही पूरे परिवार को खुशी हुई। फरवरी 2021 में दिल्ली रोड स्थित कंट्री इन में पारिवारिक विवाह समारोह में अरुण गोविल पत्नी श्रीलेखा गोविल, भाभी तब्बसुम और बच्चों के साथ पहुंचे थे। विजय होने पर रामनगर के साथ-साथ पूरे क्षेत्र का विकास की आशा है।

    अरुण गोविल का परिवार सत्यप्रकाश गोयल के घर में किराए पर रहता है। सत्यप्रकाश गोयल के पुत्र विजय गोयल को आशा है कि अरुण गोविल लोकसभा चुनाव जीतेंगे।पर्दे पर भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल एक आदर्श सांसद साबित होंगे। मेरठ विकास की नई इबारत लिखेगा।

    'सांसद बने अरुण तो होगी बहुत खुशी' 

    मोहल्लावासी अंबुज कंसल बुजुर्गों के हवाले से बताते हैं कि अरुण का परिवार बहुत ही सुसंस्कृत था। सभी पड़ोसियों के सुख-दुख में हमेशा साथ रहता था। राम सिंघल पुराने दौर को याद करते हुए कहते हैं कि रामायण के प्रसारण के समय मोहल्लावासी अरुण गोविल पर बहुत गर्व का अनुभव करते थे। वह सांसद बनते हैं तो बहुत खुशी होगी।

    बेटे की तरह होगा स्‍वागत

    ललित गुप्ता कहते हैं कि बहुत लंबे समय से अरुण गोविल रामनगर नहीं आए हैं, लेकिन यहां बिताएं समय को याद रखते हैं। अब मोहल्ले में आएंगे तो उनका बेटे की तरह स्वागत होगा। विशाल सिंह ने बताया कि अरुण गोविल का परिवार उनके घर के बराबर में रहता था।

    बुजुर्ग बताते हैं कि मुंबई जाने के बाद अरुण गोविल कई साल तक यहां आते थे और सभी के साथ बैठकर वहां अभिनेता के तौर पर स्थापित होने के अपने संघर्ष के अनुभव सुनाते थे। आशा है कि अब वह आएंगे तो पुराने दौर को भी याद करेंगे।

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election: भाजपा से लोकसभा का टिकट मिलने के बाद बोले 'राम', 'आज तक किसी सरकार ने नहीं दिया कोई सम्मान'

    यह भी पढ़ें: अयोध्या से पश्चिम यूपी तक राम लहर के सारथी बनेंगे 'राम', अरुण गोविल को टिकट देकर भाजपा ने अवध से पश्चिम का साधा समीकरण