Meerut News: खंडहर में दुष्कर्म के बाद की गई थी महिला की हत्या, रिक्शा चालक गिरफ्तार; पुलिस आज करेगी खुलासा
मेरठ छावनी क्षेत्र में एक खंडहर में महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना सामने आई। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से महिला की पहचान की और आरोपी ई-रिक् ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, मेरठ। छावनी क्षेत्र में खंडहर में महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर महिला की पहचान कर ली है। हत्यारोपित ई-रिक्शा चालक को दबोचकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस पड़ताल में सामने आया कि रात में ई-रिक्शा चालक महिला को खंडहर में ले गया था, जहां दुष्कर्म का विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी गई।
सोमवार दोपहर करीब 12.30 बजे एक रिटायर्ड फौजी रुड़की रोड से गांधी बाग के बराबर में कंकरखेड़ा जाने वाली सड़क पर स्थित खंडहर में लघुशंका करने गए थे। बदबू आने पर अंदर गए तो फर्श पर करीब 35 वर्षीय महिला का निर्वस्त्र शव पड़ा था। उसके सिर और चेहरे पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। गुरुवार को डॉक्टरों के पैनल से महिला का पोस्टमार्टम कराया गया।
एसएसपी विपिन ताडा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की पहचान की गई। वह उक्त क्षेत्र में ही घूमती थी। महिला के परिवार की जानकारी जुटाई जा रही है। शुक्रवार को घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
लावारिस में अंतिम संस्कार के बाद हुई पहचान
पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने लावारिस में महिला का अंतिम संस्कार कर दिया। इसके बाद उसकी पहचान हो सकी है। शव को मर्चरी में रखे 72 घंटे बीत गए थे। इसके बाद डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम करा अंतिम संस्कार किया गया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।