UP Police Encounter: 25-25 हजार के दो ईनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक घायल
मेरठ के लिसाड़ी गेट और जानी थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25-25 हजार रुपये के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया। एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार आरोपियों में एक हथियार तस्कर मुनीर और दूसरा गोतस्कर वसीम कुरैशी है। पुलिस ने उनके कब्जे से हथियार और बाइक बरामद की है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपराधियों को धर दबोचा।

जागरण संवाददाता, मेरठ। लिसाड़ी गेट और जानी थाना पुलिस ने अलग-अलग मुठभेड़ में 25-25 हजार के एक-एक ईनामी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया है। जिसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
लिसाड़ी गेट पुलिस और स्वाट टीम शुक्रवार देर रात में क्षेत्र में गश्त कर रही थी। मदीना कालोनी में पुलिस टीम की 25 हजारी हथियार तस्कर मुनीर पुत्र कामिल निवासी समर गार्डन से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस ने तस्कर को घेराबंदी कर दबोच लिया।
वहीं, उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। वहीं, जानी थाना पुलिस की शेखपुरी बंबा चौराहे पर 25 हजारी गोतस्कर वसीम कुरैशी पुत्र इरशाद उर्फ शक्ति निवासी मुहल्ला हकीमपुरा मुरादनगर गाजियाबाद, हाल निवासी ऊंचा सद्दीक नगर लिसाडी गेट से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से वसीम घायल हो गया। गोतस्कर के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और एक बाइक बरामद हुई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।