Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Meerut News: छात्र को कमरे में पढ़ता हुआ छोड़कर गई थीं दादी, कुछ देर बाद फांसी लगाकर दे दी जान

    Meerut News मेरठ निवासी यश बीसीए का छात्र था। स्वजन ने पुलिस को बताया कि वह अपने कमरे में पढ़ाई कर रहा था। पढ़ते हुए दादी ने भी देखा था। वह वहां से दूसरे कमरे में चली गईं। कुछ देर बाद देखा कि कमरे का दरवाजा बंद था।

    By Jagran NewsEdited By: Parveen VashishtaUpdated: Wed, 12 Oct 2022 08:05 AM (IST)
    Hero Image
    मेरठ में छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

    मेरठ, जागरण संवाददाता। पल्लवपुरम क्षेत्र की भरत विहार कालोनी में छात्र ने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। कमरे का दरवाजा तोड़कर शव फंदे से उतारा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव मर्चरी पहुंचा दिया। 

    बचपन से ही रह रहा था ताऊ के घर 

    पुलिस के मुताबिक 22 वर्षीय यश शर्मा पुत्र रवि शर्मा मूल रूप से बागपत जिले का रहने वाला था। वह मोदीपुरम में विनायक विद्यापीठ कालेज में बीसीए का छात्र था। यश के पिता रवि शर्मा कानपुर में प्राइवेट नौकरी करते हैं। यश जब पांच वर्ष का था, तब उसकी मां का निधन हो गया था। बचपन से ही यश पल्लवपुरम की भरत विहार कालोनी निवासी अपने ताऊ अमरेश के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था। घर में ताऊ व ताई संगीता शर्मा हैं, वह यश की सगी मौसी भी हैं। साथ ही दादी कृष्णा देवी रहती हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कमरे का दरवाजा कर लिया बंद 

    स्वजन ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात करीब आठ बजे यश अपने कमरे में पढ़ाई कर रहा था। उसे पढ़ते हुए दादी ने भी देखा था। दादी वहां से दूसरे कमरे में चली गई। कुछ देर बाद देखा कि कमरे का दरवाजा बंद था। अंदर से कोई आहट भी नहीं हो रही थी अन्य स्वजन ने कमरे का दरवाजे में धक्का दिया तो वह अंदर से बंद था। शोर शराबे के बीच पड़ोसी भी जमा हो गए। पुलिस के पहुंचने से पहले स्वजन ने दरवाजा तोड़ दिया। कमरे में छत के फंखे पर बंधी रस्सी के फंदे में छात्र का शव लटका था। उसे उतारा गया। मगर, जब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 

    आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं 

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव मर्चरी पहुंचा दिया। यश के पिता को सूचना दे दी है, वह कानपुर से बुधवार सुबह तक पहुंचेंगे। मोदीपुरम चौकी इंचार्ज लोकेश तोमर ने बताया कि छात्र ने फांसी लगाकर जान दी है। वह पढ़ने में होशियार था। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। स्वजन भी कुछ अधिक बताने की स्थिति में नहीं हैं। पिता के आने के बाद कुछ कहा जा सकता है।