Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Meerut News: आंधी और बरसात में दून हाईवे पर लगे सांकेतिक बोर्ड टूटकर गिरे, बाल-बाल बचा बाइक सवार

    Updated: Sat, 12 Jul 2025 07:43 PM (IST)

    मोदीपुरम में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर लगे दिशा-निर्देश बोर्ड आंधी और बारिश में टूट गए। ये बोर्ड कांवड़ियों को विभिन्न शहरों की ओर जाने के लिए मार्गदर्शन कर रहे थे। बोर्ड टूटने से यात्रियों को परेशानी हुई और उन्होंने पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने बताया कि टूटे बोर्डों को जल्द ही ठीक कराया जाएगा।

    Hero Image
    आंधी और बरसात में दून हाईवे पर लगे सांकेतिक बोर्ड टूटकर गिरे

    जागरण संवाददाता, मोदीपुरम। दून हाईवे-58 कांवड़ मार्ग पर मोदीपुरम क्षेत्र में लगे सांकेतिक बोर्ड शनिवार दोपहर को आई तेज आंधी और बरसात में टूटकर गिर गए। टूटकर गिरे बोर्ड की चपेट में एक बाइक सवार युवक भी आने से बच गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दून हाईवे पर पुलिस ने मोदीपुरम क्षेत्र में जगह-जगह सांकेतिक बोर्ड लगा रखे हैं। बोर्ड पर दिल्ली, गाजियाबाद, नोयडा, हरियाणा, राजस्थान की ओर आने वाले कांवड़ियों को मोदीपुरम फ्लाईओवर के ऊपर से जाने का लिखा हुआ था।

    जबकि बुलंदशहर, हापुड़, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा की ओर रवाना होने वाले कांवड़ियों को मोदीपुरम फ्लाईओवर की सर्विस रोड से रूड़की रोड होते हुए शहर के अंदर से जाने के लिए सांकेतिक बोर्ड पर लिखा गया था।

    आंधी और बरसात के दौरान जब बोर्ड टूटकर गिरे तो वहां से पैदल निकल रहे कांवड़िये भी रूक गए। जगह-जगह प्वाइंट पर तैनात पुलिसकर्मियों से कांवड़ियों ने अपने शहर की ओर जाने के लिए पूछा। अधिकांश कांवड़िये बरसात में ही अपने गंतव्य की ओर भोलेनाथ के जयकारें लगाते हुए तेज कदमों से रवाना हो रहे थे।

    एसडीएस ग्लोबल हास्पिटल के समाने, पल्लवपुरम फेज दो की चौहान मार्केट के सामने हाईवे किनारे और पल्हैड़ा फ्लाईओवर के ऊपर लगाा सांकेतिक बोर्ड टूट गए थे। इंस्पेक्टर पल्लवपुरम रमेश चंद्र शर्मा का कहना है कि जो सांकेतिक बोर्ड टूट गए हैं, उनको सही कराया जाएगा।

    comedy show banner
    comedy show banner