विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चलती बाइक अचानक बनी आग का गोला, जान बचाने को युवक ने लगा दी छलांग; मेरठ में 1 KM दूर तक दिखा धुआं

By Lokesh Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Mon, 05 Oct 2026 02:07 PM (IST)

Meerut News: मवाना रोड पर भगत लाइन के पास एक चलती बाइक में अचानक आग लग गई, जिससे सवार युवक ...और पढ़ें

HighLights

  1. केटीएम बाइक में चलते समय स्पार्किंग के साथ उठी लपटें।

  2. पूरी बाइक जलकर हो गई खाक, यातायात हुआ बुरी तरह बाधित।

जागरण संवाददाता, मेरठ। मवाना रोड पर भगत लाइन के पास रविवार दोपहर अचानक एक चलती बाइक में आग लग गई। आग की लपटे उठती देख युवक बाइक से कूद गया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ ही देर में बाइक का आग का गोला बन गई। इससे मेरठ-मवाना रोड पर आवागमन प्रभावित हो गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आकर आग पर काबू पाया। घायल को बाइक सवार युवक को जिला अस्तपाल में भर्ती कराया गया है। सिविल लाइंस थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंटरनेट पर किसी ने घटना की वीडियो प्रसारित कर दिया।

रविवार को रेलवे रोड निवासी असद अब्बास किसी काम से गंगानगर गया हुआ था। दोपहर तीन बजे वह अपनी केटीएम बाइक से वापस घर आ रहा था। जब वह भगत लाइन पहुंचा तभी उसने इंजन से धुआं उठता देखा। इससे पहले की अब्बास कुछ समझ पाता, उससे लपटे उठने लगी। जान बचाने को असद चलती बाइक से कूद गया।

बाइक सड़क किनारे गिर गई। कुछ देर में ही बाइक आग का गोला बन गई। सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाइक से उठता धुआं एक किमी दूर तक देखा गया। बाइक की टंकी फटने की आशंका से लोग व वाहन चालक सुरक्षित स्थानों की ओर भागे।सूचना पर सिविल लाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा जलती बाइक से वाहनों को दूर किया।

यह भी पढ़ें- मेरठ: मेडिकल स्टोर में आग से मची अफरातफरी, दवा और अन्य सामान जलकर राख

फायर ब्रिगेड सूचना पर मौके पर पहुंची तथा बाइक की आग बुझायी। काफी देर तक पुलिस व लोग बाइक सवार युवक की जानकारी व तलाश करते रहे लेकिन वह चला गया। बाद में पता चला कि वह जिला अस्पताल में भर्ती है। उसके हाथ-पैर में चोट आई है। पुलिस ने सड़क से जली बाइक हटाकर आवागमन शुरू कराया।

यह भी पढ़ें- देश का 11 वां सबसे प्रदूषित शहर रहा मेरठ, PM 2.5 की मात्रा 300 के पार

यह भी पढ़ें- इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, बिहार से अपने 4 बच्चों संग युवक के घर मेरठ पहुंची महिला