विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, बिहार से अपने 4 बच्चों संग युवक के घर मेरठ पहुंची महिला

By Lokesh Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Mon, 05 Oct 2026 06:20 AM (IST)

Meerut News: बिहार न‍िवासी एक महिला इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद अपने चार बच्चों के साथ मेरठ के एक युवक के घर पहुंच गई।

प्रतीकात्‍मक फोटो

प्रतीकात्‍मक फोटो

HighLights

  1. महिला ने युवक पर लगाया शादी का झांसा देने का आरोप।

  2. युवक व उसके परिवार ने साथ रखने से किया इनकार।

जागरण संवाददाता, सरधना (मेरठ)। सरधना थाना क्षेत्र के मेहरमती-गणेशपुर गांव में रविवार को बिहार के किशनगंज जिले के ठाकुरगंज की रहने वाली एक महिला अपने चार बच्चों संग पहुंच गई।

महिला ने आरोप लगाया कि इंस्टाग्राम पर उसकी युवक से दोस्ती हुई थी। युवक ने उससे शादी कर साथ रहने का वादा किया था। युवक व स्वजन ने महिला व उसके बच्चों को साथ रखने से इनकार कर दिया। पीड़ित महिला ने थाने में आरोपित युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को नामजद तहरीर दी है।

बिहार निवासी महिला ने दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसकी काफी समय से इंस्टाग्राम पर मेहरमती-गणेशपुर गांव निवासी युवक से बातचीत होती थी।

युवक उससे लगातार शादी कर साथ रहने का वादा करता था। इसी कारण उसने अपना घर छोड़ने का फैसला किया। गुरुवार को वह अपने चार बच्चों संग मेहरमती-गणेशपुर गांव में युवक के घर पहुंच गई।

महिला को बच्चों संग देखकर युवक हैरान रह गया। युवक व स्वजन ने महिला व उसके बच्चों को साथ रखने से मना कर दिया। इस पर महिला ने हंगामा कर दिया। उसने साफ कहा कि वह उससे शादी कर साथ रहना चाहती है।

पीड़िता ने युवक व उसके स्वजन पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि इस तरह का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- पत्नी पर गाड़ी चढ़ाकर किया था हत्या का प्रयास; प्रेमिका संग घूमते देख किया था विरोध, पति व प्रेमिका गिरफ्तार

नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपित गिरफ्तार

मेरठ : लोहियानगर पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ करने व शिकायत पर उसकी मां से गाली-गलौज के आरोपित को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सुहेल गार्डन निवासी परवेज उर्फ मुन्ना उसकी 17 वर्षीय बेटी के साथ आते-जाते छेड़छाड़ करता है। पुलिस ने आरोपित पर पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। रविवार को पुलिस टीम ने आरोपित को गांव बजौट की ओर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें- प्रेमी को पिटता देख बचाव में दीवार बनकर खड़ी हो गई प्रेमिका, परिवार वालों ने दोनों को जमकर पीटा