प्रेमी को पिटता देख बचाव में दीवार बनकर खड़ी हो गई प्रेमिका, परिवार वालों ने दोनों को जमकर पीटा
प्रेमी से मिलने साइबर कैफे पहुंची युवती को परिवार वालों ने पकड़ लिया। परिवार द्वारा प्रेमी की पिटाई करने पर युवती उसके बचाव में खड़ी हो गई।
-1791111697357_m.webp)
तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है।
HighLights
प्रेमी से मिलने साइबर कैफे पहुंची युवती को परिवार ने पकड़ा।
परिवार द्वारा प्रेमी की पिटाई पर युवती बचाव में खड़ी हुई।
दोनों की पिटाई, कैफे में तोड़फोड़; युवती पुलिस द्वारा बरामद।
जागरण संवाददाता, मेरठ। प्रेमी से मिलने साइबर कैफे में पहुंची युवती को परिवार वालों ने पकड़ लिया। स्वजन ने प्रेमी की पिटाई शुरू की तो युवती उसके बचाव में खड़ी हो गई। इसके बाद स्वजन ने दोनों की पिटाई कर कैफे में भी तोड़फोड़ कर दी। दोनों यहां से छूटकर भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवती को बरामद कर लिया। सोमवार को कोर्ट में युवती के बयान दर्ज कराए जाएंगे।
रोहटा थाने के पूठखास गांव निवासी तुषार कुमार का घर के बाहर ही साइबर कैफे हैं। आजमपुर निवासी मुस्लिम समाज की युवती पढ़ाई के दौरान कैफे में आती थी। छह साल पहले युवती और तुषार के बीच प्रेम संबंध हो गए।
दोनों शादी करना चाहते हैं, लेकिन उनके परिवार शादी के लिए रजामंद नहीं हैं। युवती के परिवार वालों ने दोनों के मिलने पर पाबंदी लगा दी थी। शनिवार दोपहर युवती छिपकर प्रेमी के कैफे पर पहुंच गई। प्रेमिका के भाई को इसकी जानकारी मिली तो वह अपने साथियों को लेकर तुषार के कैफे पर पहुंचा।
तुषार से मारपीट की तो युवती उसके बचाव में खड़ी हो गई। दोनों वहां से बचकर भाग निकले। युवती के स्वजन ने रोहटा थाने में उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दो घंटे में ही युवती को बरामद कर लिया। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि सोमवार को युवती के कोर्ट में बयान कराए जाएंगे। युवती बालिग है।
