विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पत्नी पर गाड़ी चढ़ाकर किया था हत्या का प्रयास; प्रेमिका संग घूमते देख किया था विरोध, पति व प्रेमिका गिरफ्तार

By Vinod Phogat Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sun, 04 Oct 2026 02:57 PM (IST)

प्रेमिका संग घूमते देख पत्नी ने विरोध किया तो पति ने उस पर कार चढ़ाने का प्रयास किया और मारपीट ...और पढ़ें

पुलिस की गिरफ्त में आरोपित मयंक व माही। जागरण

पुलिस की गिरफ्त में आरोपित मयंक व माही। जागरण

HighLights

  1. पत्नी ने अपने पति को प्रेमिका संग कार में घूमते हुए देखा था।

  2. पति ने विरोध करने पर पत्नी पर कार चढ़ाने का प्रयास किया।

  3. पुलिस ने पति और प्रेमिका को गिरफ्तार कर कार बरामद की।

जागरण संवाददाता, मेरठ। प्रेमिका के साथ कार में घूम रहे पति को देख पत्नी ने विरोध किया तो आरोपित ने उस पर कार चढ़ाकर हत्या का प्रयास किया। इसके बाद आरोपित ने बीच सड़क पर पत्नी के साथ मारपीट कर गला दबाकर मारने का प्रयास किया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपित पति व उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया l

यह भी पढ़ें- पति को गैर महिला संग घूमते देख पत्नी ने खोया आपा, बोनट पर लेट गई... फिर क्या; युवक ने भी दौड़ा दी कार

शनिवार शाम काशीराम कॉलोनी निवासी सुनीता किसी काम से हापुड़ रोड से जा रही थी। इसी दौरान सुनीता ने अपने पति मयंक निवासी गांव हसनपुर कला थाना किठौर को कार में एक महिला के साथ घूमते हुए देखा। सुनीता ने विरोध करते हुए कार को रोकने का प्रयास किया तो मयंक ने उस पर कार चढ़ाने का प्रयास किया।

सुनीता कार के बोनट पर लेट गई तो वह उसे काफ़ी दूर तक घसीटते ले गया। इसके बाद आरोपित ने सुनीता को सड़क पर गिराकर मारपीट करते हुए गला दबाकर मारने का प्रयास किया। पुलिस के पहुंचने पर आरोपित प्रेमिका संग फरार हो गया था। पुरी घटना का वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित हो गया था l पीड़िता ने पति मयंक व उसकी प्रेमिका माही वर्मा के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया। रविवार को लोहियानगर पुलिस ने आरोपित मयंक व माही वर्मा को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त कार बरामद कर ली।