विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पति को गैर महिला संग घूमते देख पत्नी ने खोया आपा, बोनट पर लेट गई... फिर क्या; युवक ने भी दौड़ा दी कार

By Vinod Phogat Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sun, 04 Oct 2026 01:48 PM (IST)

हापुड़ रोड पर एक महिला ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ देखकर आपा खो दिया और उसकी कार ...और पढ़ें

HighLights

  1. पत्नी अपने पति को दूसरी महिला संग देख बोनट पर लेटी।

  2. पति ने बोनट पर पत्नी के साथ कार 100 मीटर तक चलाई।

  3. पत्नी ने बीच सड़क पर पति को पीटा, वीडियो हुआ वायरल।

जागरण संवाददाता, मेरठ। हापुड़ रोड पर पति को दूसरी महिला के साथ देख पत्नी ने आपा खो दिया और वह कार के बोनट पर लेट गई। लोहियानगर स्थित कांशीराम कालोनी निवासी युवक शनिवार शाम स्विफ्ट कार में किसी अन्य महिला के साथ घूम रहा था। युवक जब हापुड़ रोड पर एल-ब्लाक चौकी के निकट पहुंचा तो पत्नी ने उसे देख लिया। पत्नी चिल्लाते हुए दौड़ी और कार के बोनट पर लेट गई। युवक इसी अवस्था में कार को चलाते हुए 100 मीटर तक ले गया।

लोगों के शोर मचाने पर उसने कार रोकी। इसके बाद महिला ने पति को कार से उतारकर बीच सड़क पर पीटा और उसके कपड़े भी फाड़ दिए। इस बीच कार में सवार महिला फरार हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस को देख युवक पत्नी को कार में बैठाकर चला गया। किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर इंटरनेट पर प्रसारित कर दिया। थाना प्रभारी सुमित तोमर का कहना है कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।