मेरठ: मेडिकल स्टोर में आग से मची अफरातफरी, दवा और अन्य सामान जलकर राख
Meerut News: मवाना नगर के एक मेडिकल स्टोर में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई, जिससे हजारों की दवाएं और अन्य सामान जलकर राख हो गया।

मवाना में मेडिकल स्टोर में लगी आग।
HighLights
सूचना पर पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची ।
बिजली का शॉर्ट सर्किट आग का कारण बना।
जागरण संवाददाता, मवाना (मेरठ)। मवाना नगर में मिल रोड पर डाॅ. फराईम के नर्सिंग के पास स्थित न्यू राज मेडिकल स्टोर में सोमवार सुबह आग लग गई। आग की लपटे व धुआं उठने लगी, जिससे अफरातफरी मच गई। सूचना पर मेडिकल स्टोर संचालक व मौके पर जमा लोगों ने विभिन्न साधनों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
सूचना पर पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक हजारों की दवाई व अन्य सामान जल चुकी थी। आग का कारण बिजली का शार्ट सर्किट बताया गया है।
मुहल्ला हीरालाल निवासी आबिद का मिल रोड पर डाॅ. फराईम के पास न्यू राज मेडिकल स्टोर के नाम दवा खाना है। सोमवार को सुबह लगभग सात बजे मेडिकल स्टोर में धुआं उठने लगा और कुछ ही देर में बाहर लपटें निकलने लगी। सूचना पर मेडिकल स्टोर संचालक स्वजन के को लेकर मौके पर पहुंच गए और मौके पर जमा लोगों की मदद से विभिन्न साधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेज होने लगी।
पुलिस व फायर स्टेशन पर सूचना दी गई। सूचना पर एक बड़ी व एक छोटी अग्निशमन गाड़ी लेकर फायर कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया है।
यह भी पढ़ें- देश का 11 वां सबसे प्रदूषित शहर रहा मेरठ, PM 2.5 की मात्रा 300 के पार
महिला ने युवक पर लगाया यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग का आरोप
मवाना : फलावदा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसएसपी मेरठ को प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही युवक पर दुष्कर्म और अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
यह भी पढ़ें- इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, बिहार से अपने 4 बच्चों संग युवक के घर मेरठ पहुंची महिला
आरोपित ने आरोपों को लेन-देन विवाद बताते हुए कहा कि महिला ने उससे एक लाख रुपये उधार लिए थे और पैसे मांगने पर झगड़ा हुआ। बाद में ग्रामीण थाने पहुंचे और पंचायत के जरिए मामला सुलझाने की बात कहकर युवक को ले गए, लेकिन पंचायत में कोई समझौता नहीं हो सका।
फलावदा थाने की मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी भावना ने बताया कि प्रथम दृष्टया लेन-देन का मामला भी सामने आ रहा है, पुलिस जांच कर रही है।
