मेरठ में दादी के साथ दरगाह पर गई किशोरी का अपहरण, डेढ साल से संपर्क में था आरोपित
मेरठ में दादी के साथ दरगाह गई 17 वर्षीय किशोरी नौ दिन से लापता है। सीसीटीवी फुटेज में वह एक युवक के साथ जाती दिखी, जिसके बाद पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
सीसीटीवी में युवक के साथ जाती दिखी किशोरी।
पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की।
जागरण संवाददाता, मेरठ। दादी के साथ दरगाह पर गई किशोरी का नौ दिन से पता नहीं चल सका है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो किशोरी एक मुस्लिम युवक के साथ जाती दिखाई दी है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस जांच में सामने आया कि किशोरी डेढ़ वर्ष से आरोपित के संपर्क में थी।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी एक बुजुर्ग महिला 19 नवंबर को अपनी 17 वर्षीय पोती के साथ भूमिया पुल स्थित दरगाह पर गई थी। दादी दरगाह पर किसी कार्य में व्यस्त हो गई। इसी बीच किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में वहां से गायब हो गई। स्वजन ने किशोरी को सभी संभावित जगहों पर तलाश किया, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने दरगाह के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली तो किशोरी एक युवक के साथ जाती हुई दिखाई दी।
पुलिस ने पीड़ित स्वजन से पूछताछ की तो पता चला कि किशोरी समर उर्फ आजम के संपर्क में डेढ़ वर्ष से थी। पता चलने पर किशोरी को डांटा भी गया था। जिसके चलते किशोरी ने उससे बात करना बंद कर दिया था। पुलिस ने किशोरी का मोबाइल चेक किया तो दोनों के बीच प्रतिदिन रात में चेटिंग होना सामने आया। 19 नवंबर को भी दोनों के बीच कुछ चेटिंग हुई थी, जिसे बाद में डिलिट कर दिया गया था। थाना प्रभारी गौरव विश्नोई का कहना है कि आरोपित के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही किशोरी को बरामद कर आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।
दुष्कर्म के प्रयास के आरोपित को पांच वर्ष का कारावास
मेरठ : अपर जिला जज अभय प्रताप सिंह ने महिला से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपित को पांच वर्ष का कारावास व 10 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। आरोपित ने 10 वर्ष पहले एक महिला के साथ वारदात को अंजाम दिया था।
यह भी पढ़ें- मेरठ: छोटे भाई की मौत के 4 दिन बाद बड़े भाई की हादसे में मौत, अन्य दुघर्टना में पिता-पुत्री की मौत
पुलिस के अनुसार 11 दिसंबर 2016 को पीड़िता ने लालकुर्ती थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। आपरेशन क्नविक्शन के तहत कोर्ट पैरोकार कांस्टेबल मधुसूदन, अभिषेक, कोर्ट मोहर्रिर हेड कांस्टेबल वेदवती, कांस्टेबल शुएब ने समस्त साक्ष्य कोर्ट में प्रस्तुत किए। पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अपर जिला जज अभय प्रताप सिंह ने आरोपित को सजा सुनाई।