विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाकिस्तानी युवक के प्रेम जाल में फंसी छात्रा 10 तोला सोना लेकर घर से भागी; इटली में शादी के मंसूबे मेरठ पुलिस ने किए फेल

By Sushil Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Fri, 27 Nov 2026 03:53 PM (IST)

मेरठ की एक बीटेक छात्रा पाकिस्तानी युवक अदनान के ब्रेनवॉश का शिकार होकर 10 तोला सोना लेकर घर से भाग गई। पुलिस ने उसे डेढ़ महीने बाद ओडिशा के एक हॉस्टल से बरामद किया है।

AI जेनरेटिड फोटो

AI जेनरेटिड फोटो

HighLights

  1. पाकिस्तानी युवक अदनान ने मेरठ की छात्रा का ब्रेनवॉश किया।

  2. इटली में शादी कर पाकिस्तान में बसने की थी उसकी योजना।

जागरण संवाददाता, मेरठ। पाकिस्तान के युवक से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ओमेगल पर हुई दोस्ती एक बीटेक छात्रा को इस कदर प्रभावित कर गई कि उसने परिवार तक छोड़ दिया।

आरोप है कि पाकिस्तानी युवक अदनान के कहने पर मेरठ निवासी छात्रा घर से 10 तोला सोना लेकर निकल गई और उड़ीसा पहुंचकर हॉस्टल में रहने लगी। पुलिस जांच में सामने आया है कि करीब तीन साल पहले दोनों की दोस्ती हुई थी। इसके बाद अदनान लगातार छात्रा के संपर्क में रहा और उसे अपने प्रभाव में ले लिया।

पुलिस के मुताबिक अदनान ने छात्रा को बताया था कि वह उससे मिलने उड़ीसा आएगा। इसी भरोसे पर छात्रा करीब डेढ़ महीने पहले घर छोड़कर चली गई थी। पूछताछ में छात्रा ने बताया कि अदनान ने उसे पासपोर्ट तैयार कराने के लिए कहा था। दोनों की योजना इटली जाकर शादी करने की थी। इसके बाद वहां से पाकिस्तान जाकर रहने की बात भी कही गई थी।

बदल लिया पहनावा, पाकिस्तान को बताने लगी बेहतर

जांच में यह भी सामने आया कि अदनान के प्रभाव में आकर छात्रा ने अपना पहनावा तक बदल लिया था। वह बुर्का पहनने लगी थी। पूछताछ के दौरान वह भारत की तुलना में पाकिस्तान को बेहतर बताने लगी। पुलिस का मानना है कि पाकिस्तानी युवक ने उसे अपने प्रभाव में लेने के लिए लगातार बातचीत और भविष्य के सपने दिखाने का सहारा लिया।

पढ़ाई में थी मेधावी, भोपाल से कर रही थी बीटेक

छात्रा के पिता अर्धसैनिक बल में तैनात हैं। पढ़ाई में मेधावी छात्रा ने हाईस्कूल में 94 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 96 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। इसके बाद वह भोपाल से बीटेक की पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान सोशल मीडिया के जरिए उसकी पहचान पाकिस्तान के अदनान से हुई और दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई।

परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने छात्रा की तलाश शुरू की। जांच में लोकेशन उड़ीसा में मिली, जहां से पुलिस ने उसे एक हॉस्टल से बरामद कर लिया। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।