मृतक के परिवार के जाते ही चिता से अस्थियां निकालकर करने लगा तंत्र क्रिया... मौके पर पहुंचे लोगों ने सिखाया सबक
Meerut News : मेरठ के परतापुर स्थित अछरौंडा गांव में एक व्यक्ति को चिता से अस्थियां निकालकर तंत्र क्रिया करते ...और पढ़ें

चिता के पास बैठकर तंत्र क्रिया करता आरोपित। वीडियो ग्रेब
HighLights
मेरठ में मृतक के परिवार ने आरोपित को पकड़ा।
लोगों ने आरोपित की जमकर पिटाई की।
जागरण संवाददाता, मेरठ। परतापुर के अछरौंडा गांव में चिता से अस्थियां निकालकर तंत्र क्रिया करते हुए एक व्यक्ति को मृतक के स्वजन ने दबोच लिया। स्वजन ने आरोपित की जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित स्वजन ने मौके से तंत्र क्रिया करने की सामग्री बरामद की है। आरोपित की तंत्र क्रिया करते हुए इंटरनेट पर वीडियो भी वायरल हो रही है।
परतापुर के अछरौंडा गांव स्थित इंदिरापुरम कालोनी निवासी 58 वर्षीय गोपाल का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया था। स्वजन शाम के समय गांव के शमशान घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर वापस घर आ गए थे। रात में मृतक गोपाल का बेटा कपिल जब दोबारा से शमशान घाट पहुंचा तो वहां एक व्यक्ति चिता के पास बैठकर तंत्र क्रिया कर रहा था। कपिल ने फोन कर गांव से अन्य लोगों को बुला लिया।
यह भी पढ़ें- होटल में मौत के घाट उतारी गई मोहब्बत की पहचान को UP पुलिस ने तुर्कमेनिस्तान की एंबेंसी को भेजा पत्र
इसके बाद तंत्र क्रिया कर रहे आरोपित को दबोच लिया। आरोपित के पास से तंत्र क्रिया करने की सामग्री और चिता से निकाली गई अस्थियां बरामद हुई। इसके बाद लोगों ने आरोपित की जमकर पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया।
पूछताछ में आरोपित की पहचान कालीराम पुत्र रणवीर निवासी गांव चुड़ियाला थाना भोजपुर गाजियाबाद के रूप में हुई। आरोपित इस समय इंदिरापुरम कालोनी में ही सचिन डेरी के पास रहता है। थाना प्रभारी अजय शुक्ला का कहना है कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश कर दिया।
