विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

500 बरातियों का खाना तैयार, सज चुका था सामान... तभी आ गई दूल्हे की बुलेट की डिमांड और दुल्हन करती रही इंतजार

Published: Tue, 17 Jun 2025 02:41 PM (GMT+05:30)

मेरठ में दहेज की मांग पूरी न होने पर दूल्हे ने बारात लाने से इनकार कर दिया जिसके बाद दुल्हन ...और पढ़ें

प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।
प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

HighLights

  1. दहेज में बुलेट मांगने पर दूल्हे ने किया इनकार
  2. 500 लोगों का खाना तैयार, बारात नहीं आई
  3. ज्योतिषी ने महिला की निजी बातें कीं प्रसारित

जागरण संवाददाता, मेरठ। दहेज में बुलेट नहीं मिलने पर दूल्हे ने बरात लाने से इनकार कर दिया। काफी मन्नतें करने के बाद भी जब दूल्हा और उसके स्वजन नहीं मानें तो दुल्हन की मां ने आरोपितों के खिलाफ थाने में तहरीर दी।

लिसाड़ी गेट के उमर गार्डन निवासी ने बताया कि उन्होंने पांच महीने पहले अपनी बेटी का रिश्ता खजूरी निवासी जिशान पुत्र इनाम से किया था। रिश्ता तय करने के बाद जीशान के पिता ने उनसे दहेज में दो लाख रुपये की मांग की थी। उन लोगों ने हामी भर ली थी। सोमवार को उनकी बेटी की बरात आनी थी। घर में 500 लोगों का खाना बनकर तैयार हो चुका था और दहेज का पूरा सामान भी सज चुका था। देर शाम तक भी जब बरात नहीं आई तो उन लोगों ने दूल्हे के पिता से फोन पर बात की।

दूल्हे के पिता ने दहेज में बुलेट की मांग कर दी। दूल्हे से बात की तो उसने भी बुलेट नहीं मिलने तक बरात लेकर आने से इनकार कर दिया। देर रात तक दोनों पक्षों के बीच वार्ता चलती रही। कोई समाधान नहीं निकला तो पीड़िता ने समर गार्डन चौकी में दूल्हे और उसके पिता इनाम के खिलाफ तहरीर दी।

ज्योतिषी ने महिला की निजी बातें इंस्टाग्राम पर की प्रसारित

ऑनलाइन ज्योतिषी से परामर्श लेना एक महिला के लिए जी का जंजाल बन गया। ज्योतिषी ने महिला की निजी बातें अपने इंस्टाग्राम आईडी पर प्रसारित कर दी। बदनामी होने पर महिला ने आरोपित के खिलाफ नौचंदी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। नौचंदी थाना क्षेत्र निवासी महिला ने थाने में दी तहरीर में बताया कि इंस्टाग्राम पर आनलाइन एस्ट्रोलाजी पंडित दीपक मिश्रा नाम की आईडी से खुद को ज्योतिषी बताकर उसे समस्या बताने के लिए कहा गया।

निजी बातें पोस्ट करने की धमकी देकर कर दी वायरल

महिला ने जब आरोपित से कहा कि उसने सभी बातें गलत बताई हैं, तो आरोपित ने उसकी निजी बातें पोस्ट करने की धमकी दी। विरोध करने के बावजूद उसके फोटो समेत सारी चैट आरोपित ने प्रसारित कर दी। इसमें लिखा है कि बच्चे होने के बाद भी किसी कुंवारे से अफेयर हुआ है। शादीशुदा है तो भी बायफ्रेंड से शादी करना है। पीड़िता ने आरोपित की आईडी बंद कराकर उसके खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।