Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: प्रेम में अंधी मां-बेटी ने मिलकर रच दी किसान की हत्या की साजिश, पूरा मामला चौंकाने वाला

    By Jagran NewsEdited By: Sakshi Gupta
    Updated: Mon, 07 Jul 2025 07:33 PM (IST)

    मेरठ में किसान सुभाष उपाध्याय की हत्या के मामले में पुलिस ने पत्नी बेटी और तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। अवैध संबंधों के चलते सुभाष की पत्नी और बेटी ने अपने प्रेमियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद करने की कोशिश कर रही है।

    Hero Image
    किसान हत्याकांड में पत्नी-बेटी समेत पांच गिरफ्तार।

    जागरण संवाददाता, मेरठ। खेत से लौट रहे किसान सुभाष उपाध्याय की गोली मारकर हत्या करने वाले पांच आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार किए गए लोगों में सुभाष की पत्नी कविता, बेटी सोनम, गुलज़ार, विपिन और अजगर उर्फ शिवम शामिल हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस ने बताया कि मृतक के परिवार के भीतर चल रहे अवैध संबंधों से उपजे विवाद के चलते यह हत्याकांड अंजाम दिया गया। पुलिस के अनुसार 23 जून की शाम सुभाष उपाध्याय अपने खेत से पानी चलाकर लौट रहे थे। जब वह चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर पहुंचे तभी बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें पीछे से गोली मार दी थी।

    गंभीर रूप से घायल सुभाष को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। मृतक के बेटे आयुष ने इस संबंध में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जांच के दौरान सामने आया कि सुभाष की पत्नी कविता के सिसौला बुजुर्ग निवासी गुलज़ार से अवैध संबंध थे।

    जबकि सुभाष की बेटी सोनम का प्रेम प्रसंग कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के जवाहर नगर निवासी विपिन पुत्र पूरन के साथ चल रहा था। सुभाष इन संबंधों का विरोध करता था, जिससे घर में अक्सर विवाद होता रहता था। सुभाष को अपने रास्ते से हटाने के लिए कविता और सोनम ने अपने प्रेमियों के साथ मिलकर साजिश रची। योजना के तहत गुलज़ार, विपिन और उनके साथी अजगर उर्फ शिवम ने 23 जून को खेत से लौटते समय सुभाष को गोली मार दी और फरार हो गए।

    पुलिस ने मामले की जांच करते हुए सीसीटीवी फुटेज, काल डिटेल और साक्ष्यों के आधार पर पांचों आरोपितों की पहचान कर ली। रविवार देर रात पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कविता, सोनम, गुलज़ार, विपिन और अजगर उर्फ शिवम को गिरफ्तार कर लिया।

    पूछताछ में सभी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। सोमवार को पुलिस ने पांचों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अब हत्या में प्रयुक्त असलहे की बरामदगी में जुटी है।