Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Meerut News: टोल पर फौजी की पिटाई करने वाला 8वां आरोपी रवि गिरफ्तार, पुलिस 7 को भेज चुकी जेल

    Updated: Wed, 20 Aug 2025 07:57 PM (IST)

    मेरठ के भूनी टोल प्लाजा पर फौजी कपिल की पिटाई के मामले में आठवें आरोपी रवि को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने पहले ही सात आरोपियों को जेल भेज दिया था। घटना के बाद NHAI ने धरम सिंह एंड कंपनी से टोल का संचालन अपने हाथ में ले लिया है और नकदी काउंटर फिर से शुरू करने की तैयारी है।

    Hero Image
    टोल पर फौजी की डंडे से पिटाई करने वाला आठवां आरोपित रवि गिरफ्तार

    जागरण संवाददाता, मेरठ। भूनी टोल पर फौजी कपिल की डंडे से पिटाई करने वाले आठवें आरोपित रवि को करनावल कट के समीप झाल से गिरफ्तार कर लिया। उससे पहले पुलिस सात आरोपितों को जेल भेज चुकी हैं। साथ ही धरम सिंह एंड कंपनी से एनएचएआइ ने टोल को टेकओवर कर लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देर शाम एनएचएआइ के बागपत डिवीजन से 15 कर्मचारियों की टीम टोल पर भेज दी गई। गुरुवार को टोल पर नकदी काउंटर भी शुरू कर दिया जाएगा। घटना के बाद से टोल के बुम उठे हुए हैं। सिर्फ सेंसर से फास्टैग लगे वाहनों से शुल्क कट रहा है।

    साथ ही टोल पर तोड़फोड़ करने वाले आरोपितों की वीडियो भी पुलिस ने एकत्र कर ली है। टोल कंपनी की तरफ से तहरीर देने के बाद तोड़फोड़ करने वालों पर भी मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।

    श्रीनगर में राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) में तैनात गांव गोटका निवासी सिपाही कपिल छुट्टी समाप्त होने के बाद ड्यूटी पर लौट रहा था। रविवार रात उन्हें सेना मुख्यालय में रिपोर्ट करनी थी और दिल्ली एयरपोर्ट से सोमवार सुबह पांच बजे उनकी फ्लाइट थी।

    कार में उनके साथ पिता कृष्णपाल, ताऊ तिरसपाल, चचेरे भाई शिवम और सुधीर भी थे। शाम साढ़े सात बजे भूनी टोल प्लाजा पर कपिल की टोलकर्मियों से कहासुनी हुई। टोलकर्मियों ने साथियों से सैनिक को परिवार के सामने ही पीटा।

    टोलकर्मचारियों पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया। उसके बाद ग्रामीणों ने सोमवार को टोल पर धावा बोल दिया। पुलिस के सामने ही जमकर तोड़फोड़ की। पुलिस ने आरोपित नीरज तालियान, सचिन, विजय, अनुज, अंकित, सुरेश राणा व अंकित शर्मा को जेल भेज दिया।

    एसओ अजय शुक्ला ने बताया कि करनावल कट के समीप झाल से आठवें आरोपित रवि पुत्र सतीश निवासी करनावल को गिरफ्तार कर लिया। वीडियो में सामने आया था कि रवि ही फौजी कपिल की डंडे से पिटाई कर रहा था।

    पुलिस ने रवि को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। घटना के बाद से एनएचएआइ की तरफ से टोल संचालित करने वाली धरमसिंह एंड कंपनी पर कड़ी कार्रवाई की गई। तोड़फोड़ के बाद से कंपनी का स्टाफ टोल छोड़कर चला गया था।

    बुधवार को एनएचएआइ की बागपत डिवीजन से 15 कर्मचारियों की टीम भेज दी गईं। उन्होंने टोल को देर शाम टेकओवर कर लिया। टोल के कंट्रोल रूम और नकदी काउंटर को चलाने की कार्रवाई शुरू कर दी। गुरुवार से टोल पर बुम लगाकर नकदी वाले काउंटर शुरू कर दिए जाएंगे।

    साथ ही पुलिस ने टोल पर तोड़फोड़ कर सरकारी संपत्ति को क्षतिग्रस्त करने वाले युवकों की भी वीडियो के आधार पर उनकी पहचान शुरू कर दी। कंपनी की तरफ से तहरीर मिलने के बाद उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

    उधर, सपा विधायक अतुल प्रधान बुधवार को फौजी कपिल के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी करने के लिए सैनिक अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि सपा पार्टी में उन्हें न्याय दिलाने के लिए साथ खड़ी है।

    वर्जन...

    टोल पर सैनिक के साथ मारपीट प्रकरण में सभी आठ आरोपित जेल जा चुके हैं। पुलिस मुकदमे में चार्जशीट की तैयारी में जुट गई हैं। प्रसारित वीडियो को भी चार्जशीट का हिस्सा बनाया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फिलहाल टोल पर पुलिस बल लगा दी गई।

    \\Bडा. राकेश मिश्रा, एसपी देहात \\B