Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेरठ में चार दिन से दो बेटों के साथ दंपती लापता, अनहोनी की आशंका, पुलिस ने शुरू की जांच

    By Prem Dutt BhattEdited By:
    Updated: Thu, 08 Sep 2022 11:20 AM (IST)

    Couple missing in meerut मेरठ में एक दंपती बीते चार दिनों से अपने दो बेटों के साथ लापता है। लिसाड़ी गेट निवासी स्वजन ने थाने में दी तहरीर घर पर लगा ताला। पुलिस ने जांच की शुरू सीओ ने सर्विलांस टीम को भी लगाया। पूछताछ भी की जा रही है।

    Hero Image
    Couple missing मेरठ में एक दंपती दो बेटों संग चार दिनों से लापता है।

    मेरठ, जागरण संवाददाता। Couple missing मेरठ में चार दिन से एक दंपती अपने दो बेटों के साथ लापता है। बुधवार शाम को स्वजन ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी की और सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। सर्विलांस की मदद से दंपती का पता लगाया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह है मामला

    लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के फतेहउल्लापुर निवासी इस्लाम ने बताया कि उसकी बेटी सायमा परवीन पति सलमान और दो बेटो छह वर्षीय शाद और दो वर्षीय कबीर के साथ बिस्मिल्ला कालोनी में रहती है। मूलरूप से सलमान लालकुर्ती का रहने वाला है, जो कई साल से लिसाड़ी गेट में किराये पर रहता है।

    एक लेनदार पहुंचा तो चला पता

    इस्लाम ने बताया कि सलमान मजदूरी करता है। बुधवार शाम बेटी के घर पर एक लेनदार पहुंचा तो ताला लगा हुआ था। उसने आसपास के लोगों से जानकारी की तो बताया कि परिवार चार दिन से ताला लगाकर कहीं गया हुआ है। उसने इस्लाम से संपर्क किया तो उनको जानकारी नहीं थी। इसके बाद सलमान के स्वजन से पता किया तो दंपती वहां भी नहीं गया था।

    पुलिस सीसीटीवी की ले रही मदद

    अनहोनी की आशंका को देखते हुए उन्होंने तहरीर दी। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पता लगाया जा रहा है। साथ ही सलमान के फोन को सर्विलांस पर लगाया गया है। जल्द ही दंपती को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। उनके रिश्तेदारों से भी पता किया जा रहा है। इस संबंध कई लोगों से पुलिस पूछताछ की करेगी।