Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CM Yogi Meerut Visit: अगस्त की इस तारीख को मेरठ आ सकते हैं मुख्यमंत्री, जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा

    Updated: Sat, 02 Aug 2025 02:56 PM (IST)

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंडलीय समीक्षा बैठक अब 4 अगस्त को मेरठ में संभावित है। जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है हालांकि अभी आधिकारिक कार्यक्रम नहीं मिला है। मुख्यमंत्री मंडलवार समीक्षा बैठकें करेंगे जिसकी शुरुआत मेरठ और सहारनपुर मंडल से होगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं और समीक्षा बैठक के लिए संभावित स्थानों की तलाश की जा रही है।

    Hero Image
    अब 4 अगस्त को आ सकते हैं मुख्यमंत्री, हो रही तैयारियां

    जागरण संवाददाता, मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंडलीय समीक्षा बैठक अब 4 अगस्त को हो सकती है। हालांकि इसका भी अभी कोई कार्यक्रम जिला प्रशासन को प्राप्त नहीं हुआ है लेकिन मौखिक सूचनाओं के आधार पर ही अधिकारी तैयारियों में जुटे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिलाधिकारी ने शुक्रवार विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करके व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी। वहीं समीक्षा बैठक के लिए भी रिपोर्ट तैयार की गई।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अब मंडलवार समीक्षा बैठक करने तथा मंडल मुख्यालय पर ही मंडल के सभी जनपदों के जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठकें करने की तैयारी की है। इसकी शुरूआत मेरठ और सहारनपुर मंडल से होगी।

    मुख्यमंत्री दोनों स्थानों पर एक ही दिन में बैठकें करने की तैयारी में हैं। इसके लिए पहले 31 जुलाई संभावित तिथि थी लेकिन वह फाइनल नहीं हो पाई थी। अब फिर से 4 अगस्त को मुख्यमंत्री के मेरठ आगमन की संभावना जताई जा रही है।

    इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। कमिश्नर द्वारा समीक्षा बैठक के लिए मंडल के जनपदों से विकास कार्यों और योजनाओं से संबंधित विवरण मंगवाया जा रहा है। वहीं शुक्रवार को डीएम ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सीएम के कार्यक्रम की जिम्मेदारियां सौंपी। जिलाधिकारी डा. वी के सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की अभी कोई लिखित सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

    कमिश्नरी सभागार अथवा एमडी पावर कार्यालय में होगी समीक्षा बैठक

    मंडलीय समीक्षा बैठक के लिए दो स्थान संभावित हैं। इनमें एक मंडलायुक्त कार्यालय का सभागार है तो दूसरा पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक कार्यालय का सभागार है। चूंकि मंडल के सभी जनपदों के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की संख्या खासी होगी। लिहाजा बैठक के लिए बड़ा स्थान तलाशा जा रहा है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री पहले सहारनपुर जाएंगे वहां बैठक करके दोपहर बाद मेरठ पहुंचेंगे।