Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Politics: सपा ने डरा-धमकाकर डिंपल यादव को निर्विरोध जिताया, अब बिगाड़ रही माहौल- भूपेंद्र सिंह

    Updated: Tue, 12 Aug 2025 09:50 PM (IST)

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा और अन्य दल माहौल बिगाड़ रहे हैं। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर मैनपुरी में धांधली का आरोप लगाया और कांग्रेस को भी घेरा। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि विपक्ष झूठ फैला रहा है और उनके पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है। उन्होंने जनता से विपक्ष के भ्रम में न फंसने की अपील की।

    Hero Image
    डरा-धमकाकर डिंपल यादव को निर्विरोध जिताया अब वही सपा बिगाड़ रही माहौल : भूपेंद्र सिंह।

    जागरण संवाददाता, मेरठ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने मंगलवार को विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सपा और विपक्ष मिलकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं।

    ये लोग पहले संविधान और आरक्षण पर भ्रामक नैरेटिव गढ़ रहे थे और अब चुनावी प्रक्रिया पर भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मैनपुरी में लोगों को डरा-धमकाकर अपनी पत्नी डिंपल यादव को निर्विरोध चुनाव जिताया अब वही झूठी कहानी गढ़ रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर संवैधानिक संस्थाओं को नष्ट किया और सपा ने प्रदेश में गुंडाराज तथा परिवारवाद को बढ़ावा दिया। 2014 में जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह नकार दिया, अब इंडी गठबंधन भी हकीकत समझ चुका है।

    एनडीए की केंद्र सरकार के समय चुनाव प्रक्रिया बेहतर हुई है नई मिसाल पेश हुई है, लेकिन विपक्ष झूठ और अफवाहें फैलाकर लोकतांत्रिक मूल्यों को ठेस पहुंचा रहा है।

    प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा दिशाहीन है इसलिए अब अखिलेश यादव अब राहुल गांधी का अनुसरण करके झूठ और नकारात्मक प्रचार में उतर चुके हैं। सपा और कांग्रेस की आदत रही है कि जब ये हारते हैं तो गलत नैरेटिव फैलाते हैं, जबकि इनके पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है।

    उन्होंने आरोप लगाया कि 2012 से 2017 तक सपा ने चुनावों में धांधली की। सपा ने तो उपचुनावों में हद पार कर दी थी। वोट चोरी करना और धांधली करना सपा का काम रहा है। कहा कि जनता को ऐसे भ्रमजाल नहीं फंसना चाहिए। देश में संवैधानिक व्यवस्था पूरी तरह सुरक्षित है।

    क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा, अभय सिंह, अरविंद मारवाड़ी, चरण सिंह लिसाड़ी, गजेंद्र शर्मा, अमित शर्मा उपस्थित रहे।