Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Meerut News: लेफ्टिनेंट कमांडर से मकान खरीदवाने के नाम पर 30 लाख की धोखाधड़ी, जांच में जुटी पुलिस

    Updated: Sat, 20 Sep 2025 05:16 PM (IST)

    Meerut News | मेरठ में नौसेना के लेफ्टिनेंट कमांडर और उनके पिता से मकान के नाम पर 30 लाख की धोखाधड़ी हुई। पीड़ित अनिल कुमार नरवाल ने पल्लवपुरम थाने में मामला दर्ज कराया है जिसमें राजेंद्र पाल मुनीश त्यागी मनोज और पीरामल फाइनेंस कंपनी पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने लोन की जानकारी छिपाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    लेफ्टिनेंट कमांडर से मकान खरीदवाने के नाम पर 30 लाख की धोखाधड़ी।

    जागरण संवाददाता, मेरठ। नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर और उनके पिता को मकान खरीदवाने के नाम पर 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की तहरीर पर पल्लवपुरम पुलिस ने तीन नामजद और एक फाइनेंस कंपनी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की एकता नगर कालोनी निवासी अनिल कुमार नरवाल ने दर्ज कराए केस में बताया कि उनका बेटा करूण कुमार नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर है। कहा कि बेटे और पुत्रवधु वनिशा ने 28 अप्रैल 2025 को एक मकान एकतानगर में मुनीश त्यागी से 30 लाख 10 हजार रुपये में खरीदा था।

    जिसका भुगतान 29.86 लाख रुपये नगद व बाकी चेक से किया था। बैनामे के बाद मकान पर काबिज भी हो गए। वर्तमान में अनिल कुमार नरवाल का पूरा परिवार मकान में रहता है। उनका कहना है कि 12 सितंबर 2025 को एडीएम वित्त एवं राजस्व का नाम लेकर कुछ लोग उनके मकान पर पहुंचे। पता चला कि मनोज पुत्र राजेंद्रपाल ने फर्जी दस्तावेज इस्तेमाल कर पीरामल कैपिटल एंड हाउसिंग फाइनेंस से 20 लाख रुपये लोन ले रखा है, जो जमा नहीं किया।

    एडीएम वित्त एवं राजस्व ने वसूली व कब्जे के आदेश 13 अगस्त को ही कर दिए थे, जिसके आधार पर कंपनी के कमर्मचारी पुलिस के साथ उनके मकान पर पहुंचे। तब अनिल कुमार नरवाल ने अपना बैनामा और रुपयों का ट्रांजेक्शन दिखाया। जिसके बाद वह लोग बिना कोई लिखित सूचना के वहां से चले गए।

    उसके बाद करूण कुमार ने एडीएम वित्त एवं राजस्व कार्यालय में जानकारी की। आरोप लगाया कि राजेंद्र पाल, मुनीश त्यागी, मनोज व पीरामल कंपनी ने मिलकर लोन वाली बात छिपाई थी।

    पीड़ित अनिल कुमार नरवाल की तहरीर पर पुलिस ने 19 सितंबर को आरोपित राजेंद्र पाल, मनोज और मुनीश त्यागी तीनों निवासी अलीपुर आलमपुर खजूरी मवाना और पीरामल कैपिटल एंड हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के खिलाफ केस दर्ज दिया। इंसपेक्टर रमेश चंद्र शर्मा का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही दोषियों पर आगे की कार्रवाई होगी।