NCRTC: नमो भारत को लेकर आया जरूरी अपडेट, यात्री हो जाएंगे खुश; ऑफिस के समय को देखते हुए बदली गई टाइमिंग
मेरठ में कांवड़ यात्रा को देखते हुए एनसीआरटीसी ने यात्रियों की सुविधा के लिए नमो भारत ट्रेनों की आवृत्ति बढ़ाने का फैसला किया है। सुबह 8 से 11 और शाम 5 से 8 बजे तक ट्रेनें हर 10 मिनट में उपलब्ध होंगी। यात्रियों की सुरक्षा के लिए स्टेशनों पर प्रकाश और मार्शल की व्यवस्था की गई है जिससे यात्रा सुरक्षित और सुगम हो।

जागरण संवाददाता, मेरठ। कांवड़ यात्रा को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने यात्रियाें को सुविधा दी है। सुबह और शाम नमो भारत ट्रेन पांच मिनट पहले मिल जाया करेंगी। सुबह आठ बजे से 11 बजे तक और शाम को पांच बजे से आठ बजे तक यह ट्रेन हर 10 मिनट पर मिलेंगी। वहीं बाकी समय में हमेशा की तरह 15 मिनट में मिलेंगी।
सावन के पावन महीने में बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार से कांवड़ लाने के लिए यात्रा करते हैं। इस दौरान स्थानीय प्रशासन की ओर से विभिन्न स्थानों पर मार्ग बंद किए जाते हैं या फिर डायवर्जन होता है। बस व अन्य यात्री वाहनों का आवागमन प्रभावित हो जाता है। व्यावसायिक वाहन बंद कर दिए जाते हैं।
इससे गाजियाबाद, नोएडा व दिल्ली जाने वाले यात्रियों को समस्या हो सकती है। सुबह और शाम को यात्रियों का अधिक दबाव होता है। आफिस जाने वाले लोगों पद जल्द पहुंचने का दबाव होता है। ये सेमी हाई स्पीड ट्रेन वर्तमान में 11 स्टेशनों के बीच 55 किलोमीटर के हिस्से पर दौड़ रही है। यात्रियों का आंकड़ा 1.25 करोड़ के पार पहुंच गया है।
स्टेशनों पर रहेगी प्रकाश और मार्शल की व्यवस्था
मेरठ में नमो भारत कारिडोर के स्टेशनों पर कार्य चल रहा है जबकि उसके नीचे से कांवड़ यात्रा भी निकलेगी। इसलिए निर्माण स्थलों व स्टेशनों के पास सुरक्षा रहेगी। इसके लिए कारिडोर पर एनसीआरटीसी ने प्रकाश की व्यवस्था की है और यातायात प्रबंधन में सहयोग के लिए मार्शल तैनात किए जाएंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।