Meerut News: रागिनी गायक और उसके पति के हत्यारों को उम्रकैद, 2015 में हुआ था दोहरा हत्याकांड
Meerut News सात अप्रैल 2015 को हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड में सौ माह बाद कोर्ट ने निर्णय सुनाया है। न्यायालय अपर जिला जज विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम प्रह्लाद सिंह द्वितीय ने आठ माह की गर्भवती रागिनी गायक और उनके पति के दोनों हत्यारों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही दोनों पर 70-70 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

जागरण संवाददाता, मेरठ : सात अप्रैल 2015 को हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड में सौ माह बाद कोर्ट ने निर्णय सुनाया है। न्यायालय अपर जिला जज विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम प्रह्लाद सिंह द्वितीय ने आठ माह की गर्भवती रागिनी गायक और उनके पति के दोनों हत्यारों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही दोनों पर 70-70 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
सजा होने के बाद स्वजन गमजदा और हत्यारे हंसते हुए अदालत से बाहर निकले। हरियाणा के हिसार निवासी मोनू शेख पुत्र कफील शेख की शादी 2005 में रागिनी गायक ललिता शर्मा उर्फ नाजिया शेख के साथ हुई थी।
बच्चे की देखभाल करता था हत्यारा
मोनू कार चालक था, जबकि ललिता गायक थी। शादी के एक साल बाद मोनू पत्नी के साथ मेरठ के ऊंचा सद्दीक नगर में रहने लगा। मोनू का एक छह वर्षीय बेटा अयान था। मोनू ने ईरा गार्डन में फ्लैट खरीदा और पत्नी एवं बच्चे संग वहां पर रहने लगे। वहीं पर मोनू के संपर्क में सलमान पुत्र बाबू कुरैशी आया था। जब मोनू फ्लैट में शिफ्ट हुआ तो सलमान को भी साथ ले आया, जो अयान की देखभाल करता था।
सलमान की आदी उर्फ आदिल पुत्र शकील अहमद निवासी ईरा गार्डन से दोस्ती हो गई। सलमान के बहाने आदिल का भी मोनू से मिलना-जुलना शुरू हो गया था।
इसलिए उतारा था मौत के घाट
मोनू शेख के पास काफी कैश और जेवरात थे। इस कारण सलमान ने आदिल के साथ मिलकर लूट और हत्या की साजिश रची थी। सात अप्रैल 2015 को सलमान और आदिल ने शराब पी। सुबह करीब पांच बजे सबसे पहले छुरी से ललिता पर आदिल ने वार किया। इसके बाद दूसरे कमरे में सो रहे मोनू की ललिता के शव के पास लाकर हत्या कर दी।
इसके बाद सोने और चांदी के जेवरात और कैश लूट कर चले गए। छह वर्षीय अयान को जिंदा छोड़ दिया था। गिरफ्तारी के समय सलमान ने बताया कि ललिता का गलत व्यवहार पसंद नहीं था।
अयान ने अदालत में रोते हुए दोनों हत्यारों की हैवानियत को बयां किया। उसने अपनी आंखों से सामने खून होते हुए देखा था। अयान ने बताया कि चाकुओं से गोदकर कर हत्या की गई थी। आरोपित आदिल ने उसके माता-पिता के पैर पकड़ रखे थे। सलमान चाकुओं से वार कर रहा था। जाते हुए सलमान ने अयान से कहा था कि तुम इस बारे में किसी और को बताओगे तो हम तुम्हें भी मार देंगे। उसके अलावा भी नौ गवाह पेश किए गए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।