Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Meerut Lok Sabha Chunav Result 2024: कड़ी टक्कर के बाद सिर्फ इतने मतो से हार गई सपा, अरुण गोविल बने सांसद

    Updated: Wed, 05 Jun 2024 12:20 PM (IST)

    Meerut Lok Sabha Election Results Live इस बार मेरठ की सीट काफी सुर्खियों में रही। सपा ने दो बार अपने प्रत्याशी में बदलाव किया था। मेरठ में भाजपा के अरुण गोविल आईएनडीआईए गठबंधन से सुनीता वर्मा और बसपा से देवव्रत त्यागी के बीच सीधा मुकाबला रहा। मेरठ की जनता ने अरुण गोविल को अपना सांसद चुना है। गोविल ने सपा की सुनीता वर्मा को 10585 मतों से हराया है।

    Hero Image
    Meerut Lok Sabha Chunav Result 2024: मेरठ का रोमांचक रण

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Meerut lok sabha chunav Result 2024: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में (26 अप्रैल, 2024) को मेरठ लोकसभा संसदीय क्षेत्र में मतदान हुआ था। मेरठ में भाजपा के अरुण गोविल, आईएनडीआईए गठबंधन से सुनीता वर्मा और बसपा से देवव्रत त्यागी के बीच सीधा मुकाबला देखा जा रहा है। हालांकि, मेरठ लोकसभा सीट पर कुल आठ प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कौन जीता? (Meerut lok sabha chunav 2024 Winner)

    मेरठ की जनता ने अरुण गोविल को अपना सांसद चुना है। गोविल ने सपा की सुनीता वर्मा को 10585 मतों से हराया है। सांसद निर्वाचित होने पर अरुण गोविल को जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रमाण पत्र दिया। इसके बाद वह रात आठ बजे आशीर्वाद लेने बाबा औघड़नाथ मंदिर पहुंचे। मंदिर दर्शन के बाद वह शहर में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों से मिले और कुछ गणमान्य लोगों से मिलकर आभार जताया।

    इस बार मेरठ की सीट काफी सुर्खियों में रही। सपा ने दो बार अपने प्रत्याशी में बदलाव किया था। सपा ने पहले भानु प्रताप सिंह को टिकट दिया था। बाद में भानु का टिकट काटकर सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान को उम्मीदवार बनाया था। अतुल प्रधान ने नामांकन भी कर दिया था, लेकिन सपा ने फिर से उम्मीदवार बदल दिया। अखिलेश की पार्टी ने आखिर में पूर्व विधायक योगेश वर्मा की पत्नी सुनीता वर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया।

    मेरठ सीट से 2024 के खास प्रत्याशियों का परिचय

    भाजपा प्रत्याशी अरुण चंद्र प्रकाश गोविल (Arun Govil)

    रामायण धारावाहिक में श्रीराम की भूमिका से प्रसिद्ध हुए अरुण चंद्र प्रकाश गोविल (Arun Govil) का जन्म मेरठ में हुआ था। अरुण 71 साल के हैं। उन्होंने अपनी जीवन के 17 साल मेरठ में गुजारे हैं। अरुण ने मेरठ से ही 10वीं तक की शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद वह पिता के स्थानांतरण होने पर अलग-अलग शहरों में रहे। शाहजहांपुर में बीएससी करने के बाद कलाकार बनने के लिए मुंबई गए। अरुण ने पहली बार चुनाव लड़ा है। उन्होंने 2021 में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उनकी पत्नी श्रीलेखा गोविल अलीगढ़ के क्षत्रिय परिवार से हैं। एक बेटा व एक बेटी है। उनके ऊपर कोई मुकदमा नहीं है।

    I.N.D.I.A. गठबंधन से सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा (Sunita Verma)

    पूर्व विधायक योगेश वर्मा की पत्नी 49 वर्षीय सुनीता वर्मा पहली बार चुनावी मैदान में उतरीं। सुनीता 11वीं तक पढ़ी हुईं हैं। वह 2017 में बसपा के टिकट से महापौर बनीं थी। वर्ष 2000 में जिला पंचायत सदस्य बनने के साथ ही सुनीता ने राजनीति में कदम रखा। उनके पति योगेश वर्मा हस्तिनापुर से बसपा के टिकट पर विधायक रह चुके हैं। उनके दो बेटे व एक बेटी है। बसपा से पति-पत्नी दोनों का निष्कासन होने के बाद दोनों ने सपा का दामन थाम लिया था। उन पर एक मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है।

    बसपा प्रत्याशी देवव्रत त्यागी (Devvrat Tyagi)

    दवा कारोबारी देवव्रत का बसपा से 16 साल से जुड़ाव है। 49 वर्षीय देवव्रत समाजसेवा करते रहते हैं। उनके एक बेटा व तीन बेटियां हैं। उनके खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं है न ही उनके पास शस्त्र लाइसेंस हैं। मेरठ सीट से लोकसभा चुनाव 2024 के बसपा प्रत्याशी एलएलबी कर चुके हैं और पहली बार चुनाव लड़े हैं। 2019 में बसपा ने हाजी याकूब कुरैशी को मैदान में उतारा था। हाजी याकूब दूसरे स्थान पर थे।

    2019 में भाजपा ने जीती थी मेरठ सीट (Meerut lok sabha chunav 2019 Winner)

    2019 में मेरठ की जनता ने 586184 वोटों के साथ भाजपा के राजेंद्र अग्रवाल को विजयी बनाया था। राजेंद्र अग्रवाल ने बसपा के हाजी मोहम्मद याकूब को 4729 वोटों से हराया था। हाजी याकूब को 581455 वोट प्राप्त हुए थे।

    जानिए मेरठ को

    मेरठ, उत्तर प्रदेश राज्य का एक शहर है। 1857 की क्रांति के लिए मशहूर यह शहर अपने अपने इतिहास को आज भी जिंदा रखे हुए है। मेरठ में भारतीय सेना की एक छावनी भी है। मेरठ का सर्राफा एशिया का नंबर 1 का व्यवसाय बाजार है। यहां कुल चार (चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, शोभित विश्वविद्यालय एवं स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय) विश्वविद्यालय हैं।

    पांडव किला, शहीद स्मारक, हस्तिनापुर तीर्थ, जैन श्वेतांबर मंदिर, रोमन कैथोलिक चर्च, सेन्ट जॉन चर्च, नंगली तीर्थ, सूरज कुंड, हस्तिनापुर सेंचुरी मेरठ के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से इस शहर की दूरी 587.2 किलोमीटर है और देश की राजधानी दिल्ली से दूरी 113.4 किलोमीटर है। मेरठ अब मेट्रो सिटी बनने वाला है।