Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Kanwar Yatra: कांवड़ियों से बात करते हुए ऐसा क्या हुआ कि सड़क पर ही बैठ गए DM-SSP? लोग भी चौंक गए

    Updated: Sat, 19 Jul 2025 03:06 PM (IST)

    मेरठ में कांवड़ यात्रा तेज़ी पर है। डीएम और एसएसपी ने राजमार्ग पर कांवड़ियों से मिलकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कांवड़ियों ने बाइक एंबुलेंस और रोशनी एंबुलेंस की प्रशंसा की। अधिकारियों ने उनसे मार्ग पर सफाई प्रकाश और चिकित्सा सुविधा के बारे में जानकारी ली। डीएम ने बताया कि सात बाइक एंबुलेंस और 25 रोशनी एंबुलेंस तैनात हैं।

    Hero Image
    डीएम साहब, आपकी बाइक एंबुलेंस का जवाब नहीं

    जागरण संवाददाता, मेरठ। कांवड़ यात्रा धीरे धीरे अपने चरम पर पहुंच रही है। हरिद्वार की ओर से पवित्र गंगाजल लेकर आने वाले कांवडियों की संख्या हाईवे पर अब अत्यधिक हो गई है। शुक्रवार को डीएम डा. वी के सिंह और एसएसपी विपिन ताडा ने अधिकारियों के साथ हाईवे पर पहुंचकर कांवड़ियों का हाल जाना। उनसे इस बार की व्यवस्थाओं में खामियों की जानकारी ली। कांवड़ियों ने इस दौरान उनसे बाइक एंबुलेंस और रोशनी एंबुलेंस के प्रयोग की सराहना की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डीएम और एसएसपी ने मोदीपुरम से लेकर कृषि विश्वविद्यालय तक कांवड़ यात्रियों के बीच पहुंचकर उनसे बात की। कांवड़ यात्रियों से उनके नाम पते पूछे। कांवड़ मार्ग पर सफाई, पथ प्रकाश, चिकित्सा सुविधा व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर उनके अनुभव की जानकारी ली।

    दिल्ली के वृद्ध महिला और पुरुष कांवड़िया से बात करने के लिए दोनों अधिकारी सड़क पर ही बैठ गए। दोनों कांवड़िया ने बताया कि इस बार बाइक एंबुलेंस की सुविधा अच्छी है। उन्होंने इसका लाभ उठाया है।

    सूचना देते ही कुछ देर में एक बाइक पर चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी उनके पास पहुंच गए। उनका इलाज किया और अगली सूचना पर चले गए। अन्य कांवड़ियों ने अंधेरे रास्तों पर घूम रहीं रोशनी एंबुलेंस (स्ट्रीट लाइट मोबाइल वैन) के प्रयोग की भी तारीफ की।

    डीएम डा. वी के सिंह ने बताया कि इस बार कांवड़ मार्ग पर सात बाइक एंबुलेंस तैनात की गई है। जो कि भीड़भाड़ में त्वरित गति से पीड़ित के पास पहुंच जा रही है। इसी प्रकार कुल 25 रोशनी एंबुलेंस पूरे जनपद में कांवड़ मार्गों पर उजाला फैलाती हुई लगातार घूम रही हैं।

    इस दौरान उन्होंने कांवड़ मार्गों पर सफाई, पथ प्रकाश, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का निरीक्षण भी किया। इस दौरान एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह भी उनके साथ रहे।