विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ: फ्रिज में स्पार्किंग के बाद घर में रखे LPG सिलिंडर में लगी आग, सिलिंडर फटने के खतरे के बीच पुलिस ने दिखाया साहस

By Sushil Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sat, 31 Oct 2026 03:15 PM (IST)

Meerut News: मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र के शेखपुरा मोहल्ले में एक मकान में फ्रिज में स्पार्किंग से गैस सिलिंडर ...और पढ़ें

शेखपुरा मोहल्ले में मकान में आग बुझाते पुलिसकर्मी

शेखपुरा मोहल्ले में मकान में आग बुझाते पुलिसकर्मी 

HighLights

  1. मेरठ के शेखपुरा मोहल्ले में घर में लगी आग।

  2. मांस भूनते समय फ्रिज में स्पार्किंग से हादसा।

  3. पुलिस और दमकल ने मिलकर आग पर काबू पाया।

जागरण संवाददाता, मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र के शेखपुरा मोहल्ले में एक मकान में आग लगने से अफरातफरी मच गई। मांस भूनने के दौरान पास में रखे फ्रिज में अचानक स्पार्किंग हुई। बराबर रखे गैस सिलिंडर ने आग पकड़ ली। आग धीरे-धीरे कमरे में फैलने लगी। सिलिंडर में आग देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

घटना शनिवार सुबह करीब 11 बजे एसजी इंटर कॉलेज के सामने की है। साहिल पुत्र नत्थू पासी अपने पुराने मकान में मांस भूनने का काम कर रहे थे। इसी दौरान फ्रिज में स्पार्किंग होने से गैस सिलिंडर में आग लग गई। मकान में आग फैलती देख पड़ोसी कपिल राही ने रोहटा रोड चौकी प्रभारी को फोन कर सूचना दी।

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सिलिंडर में आग लगी देख पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए मोर्चा संभाल लिया। सिलिंडर फटने के खतरे के बावजूद पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए आग पर काबू पाया।

इस बीच फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर कमरे में फैली आग को पूरी तरह बुझा दिया।

यह भी पढ़ें- मेरठ: मकान में आग लगने पर फंस गया परिवार, मची चीख-पुकार

यह भी पढ़ें- मेरठ में युवक की शर्मनाक करतूत: बेहोश कर महिला की बनाई आपत्तिजनक वीडियो, विरोध करने पर देवर को भेजी क्लिप

स्कूल बस की टक्कर के विरोध पर टेंपो चालक को पीटा

मोदीपुरम : दौराला कस्बा में मौहल्ला मनोहर की पट्टी निवासी जितेंद्र किराए के टेंपो में दौराला से मेरठ के बेगमपुल तक सवारियों को लाने-ले जाने का काम करता है। बताया कि 18 अक्टूबर को वह सवारियों को लेकर बेगमपुल जा रहा था।

सिवाया के पास पीछे से आई स्कूल बस ने टेंपो में टक्कर मार दी। इसके बाद बस डिवाइडर से जा टकराई। गनीमत रही कि टेंपो में सवार यात्री भी बाल-बाल बचे और टेंपो पलटने से बच गया। आरोप है कि बस को किशोर चला रहा था, जबकि चालक आगे की सीट पर बैठा नशे में था। हादसे से टेंपो क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके विरोधच में बस चालक ने अपने पिता और अन्य स्वजन को बुलाकर टेंपो चालक को पीटा। थाना पुलिस का कहना है कि केस दर्ज है, जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।