विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ में युवक की शर्मनाक करतूत: बेहोश कर महिला की बनाई आपत्तिजनक वीडियो, विरोध करने पर देवर को भेजी क्लिप

By Sanjeev Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sat, 31 Oct 2026 01:49 PM (IST)

Meerut News: मेरठ में एक महिला और उसके बच्चों को खाने में बेहोशी की दवा देकर अश्लील वीडियो बनाई गई, ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. खाने में बेहोशी की दवा देकर महिला-बच्चों को किया बेहोश।

  2. कंकरखेड़ा थाने में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

जागरण संवाददाता, मेरठ। ससुराल में महिला और उसके बच्चों को खाने में बेहोशी की दवा मिलाकर दी गई। जिससे महिला और उसके बच्चे बेहोश हो गए। महिला की अश्लील फोटो और वीडियो बनाई गई, जिसके बाद आरोपित ने उससे शारीरिक संबंध बनाने और ब्लैकमेल करने का दबाव बनाया।

विरोध करने पर महिला के देवर के मोबाइल पर वह वीडियो और फोटो सेंड कर दिए, जिसके बाद महिला की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ 29 अक्टूबर को नामजद मुकदमा कंकरखेड़ा थाने में दर्ज किया गया है।

दरअसल, यह मामला जून 2025 का है। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि 10 जून 2025 को वह अपनी रिश्तेदारी में बच्चों के साथ जन्मदिन समारोह में शामिल होने गई थी। रात करीब 11:30 बजे अपने घर लौट गई। महिला का पति घर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान पति का भतीजा घर पहुंचा, जो अपने साथ खाना भी लाया।

आरोप है कि महिला और उसके बच्चों ने खाना खाया, जिसके कुछ देर बाद ही भतीजे को छोड़ महिला और उसके बच्चे बेहोश हो गए। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने उसकी अश्लील वीडियो और फोटो बनाए। जब उसे होश आया तो आरोपित युवक महिला को ब्लैकमेल करने लगा और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया।

महिला के विरोध करने पर आरोपित ने तभी से उसे धमकी दे रहा है। उसके बाद 8 अक्टूबर 2026 को आरोपित ने महिला के देवर के मोबाइल पर वह आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भेज दिए। देवर ने इसकी जानकारी पीड़िता को दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित विशाल के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना पुलिस का कहना है कि नामजद केस दर्ज है, आगे की कार्रवाई की जा रही है।

व्यापारी दंपती पर पड़ोसी दुकानदार ने किया हमला, मुकदमा दर्ज

मोदीपुरम : कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में नंगलाताशी कृष्णानगर निवासी कोमल ने पुलिस को बताया कि उनकी सिलाई की दुकान है, जिस पर वह अपने पति सचिन के साथ बैठती है। आरोप है कि 29 अक्टूबर को व्यापारी दंपती अपनी दुकान पर बैठे थे। आरोप है कि पड़ोसी दुकानदार ऋतुराज व उसकी पत्नी तीन, चार अज्ञात युवकों के संग लाठी डंडे लेकर उनकी दुकान पर पहुंचे। उन्होंने आने का कारण पूछा तो आरोपितों ने सचिन को पीटा, जिससे उनके सिर व हाथ में चोट लगी।

पीड़िता के साथ भी बदसलूकी की। शोर शराबा होने पर हमलावर धमकी देते हुए भाग गए। अन्य लोग वहां जमा हो गए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर ऋतुराज व मोनिका नामजद और तीन, चार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना पुलिस का कहना है कि जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।