विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ: मकान में आग लगने पर फंस गया परिवार, मची चीख-पुकार

By Vinod Phogat Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Fri, 30 Oct 2026 05:57 PM (IST)

Meerut News: मेरठ के मलियाना स्थित इस्लामनगर में एक मकान के ग्राउंड फ्लोर पर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस दौरान परिवार मकान में फंस गया।

मलियाना में मकान में लगी आग।

मलियाना में मकान में लगी आग।

HighLights

  1. पुलिस ने लोगों की मदद से दूसरी मंजिल पर फंसे परिवार को सीढी लगाकर नीचे उतारा।

  2. दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले लोगों ने पा लिया था आग पर काबू, हजारों का नुकसान।

जागरण संवाददाता, मेरठ। मलियाना स्थित इस्लामनगर में मकान के ग्राउंड फ्लोर अचानक शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग का धुंआ दूसरी मंजिल तक पहुंच गया। धुएं में फंसे परिवार को पुलिस ने लोगों की मदद से सीढ़ी लगाकर दूसरी मंजिल से नीचे उतारा। इसके बाद लोगों ने दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया। आग से हजारों रुपये का नुकसान होना बताया है।

टीपीनगर के मलियाना स्थित इस्लामनगर में पप्पू पत्नी नौशाबा, बेटे महबूब, पुत्रवधू जुबैदा, बेटी सोफिया, पौत्र तैमूर व तलहा के साथ रहता है। पप्पू ने बताया कि वह मकान के ग्राउंड फ्लोर पर किराना की दुकान खोलने के काम करा रहा है। दूसरी मंजिल पर परिवार रहता है। इस समय ग्राउंड फ्लोर पर पीवीसी पैनल का काम चल रहा है। शुक्रवार सुबह अचानक शार्ट सर्किट होने से ग्राउंड फ्लोर पर आग लग गई।

आग इतनी भीषण थी कि दूसरी मंजिल तक धुंआ पहुंच गया। जिस कारण दूसरी मंजिल पर मौजूद नौशाबा , जुबैदा, सोनिया, सोफिया, तैमूर व तलहा धुंए में फंस गए। धुए से परिवार का दम घुटने लगा तो वहां चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने लोगों की मदद से आग में फंसे परिवार को सीढ़ी लगाकर पीछे की तरफ से सकुशल नीचे उतारा।

थाना प्रभारी अतुल कुमार ने बताया कि आग से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। पुलिस टीम ने लोगों की मदद से परिवार को सकुशल नीचे उतार लिया था। हालांकि आग से हजारों रुपये का नुकसान हो गया है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। अन्य बड़ा नुकसान हो सकता था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।