विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ होटल दुष्कर्म मामले में एसओ पर गिरी गाज, सलमान के पुराने केसों की होगी जांच; हिस्ट्रीशीट की तैयारी

Published: Sun, 29 Nov 2026 11:36 AM (IST)

मेरठ के आबूलेन स्थित होटल में युवती से दुष्कर्म और मारपीट मामले में एसओ को हटा दिया गया है। 

आबूलेन स्थित होटल का वह कमरा, जहां युवती को बंधक रखा गया था। जागरण

आबूलेन स्थित होटल का वह कमरा, जहां युवती को बंधक रखा गया था। जागरण

HighLights

  1. होटल दुष्कर्म मामले में एसओ को पद से हटाया गया।

  2. मुख्य आरोपित सलमान के पुराने मुकदमों की जांच के आदेश।

  3. सलमान की हिस्ट्रीशीट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हुई।

जागरण संवाददाता, मेरठ। आबूलेन स्थित होटल स्क्वायर में युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म और बीच बाजार मारपीट के मामले में एसओ हटा दिए गए। उन्हें कचहरी सुरक्षा का इंचार्ज बनाया गया। साथ ही एसओ, बेगमपुल चौकी प्रभारी और दो बीट कांस्टेबल की प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए। मुख्य आरोपित सलमान के पुराने मुकदमों पर भी जांच बैठा दी है। साथ ही थाना पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर की फाइल तैयार की।

कंकरखेड़ा के रोहटा रोड स्थित गांव शाहपुर जैनपुर निवासी सलमान उर्फ सोनू पर गाजियाबाद की 24 वर्षीय युवती को सोमवार को आबूलेन स्थित होटल स्क्वायर में रातभर बंधक बनाने और दुष्कर्म करने का आरोप है। युवती अपनी सहेली और उसके प्रेमी कृष्णा के साथ होटल पहुंची थी। कृष्णा वहां मैनेजर था।

मंगलवार दोपहर युवती किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर मुख्य सड़क पर पहुंची तो सलमान ने उसे बीच बाजार में गिराकर पीटा, बाल पकड़कर घसीटा और वापस होटल ले गया। भीड़ के पीछा करने पर वह होटल के पीछे से कूदकर फरार हो गया था। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था।

युवती के बयान के आधार पर दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं। बुधवार को नरहेड़ा के पास निर्माणाधीन अंडरपास के निकट घेराबंदी के दौरान सलमान ने पुलिस टीम पर फायरिंग की और अंडरपास से नीचे कूद गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

उसके बाद होटल मैनेजर कृष्णा पुत्र भागमल सिंह निवासी गांव पाबला, थाना इंचौली और होटल संचालक गोविंद चौरसिया पुत्र पंकज चौरसिया निवासी बुढ़ाना गेट, स्वामीपाड़ा को भी जेल भेजा। घटना में पुलिस की भूमिका पर एसपी सिटी को जांच दी गई थी।

एसपी सिटी विनायक भोसले ने बताया कि जांच में एसओ, चौकी प्रभारी और दो बीट कांस्टेबल को दोषी माना गया है। एसओ को हटाकर चौकी प्रभारी और दोनों बीट कांस्टेबल की प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में पार्टी कर रहा कुख्यात उधम सिंह मेरठ पुलिस की पकड़ से दूर

यह भी पढ़ें- सलमान के खौफ में पूरी रात प्यार का नाटक करती रही युवती, मेरठ के होटल में हैवानियत झेलने वाली पीड़िता की खौफनाक आपबीती

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।