मुंबई, सोमनाथ समेत पांच स्थानों के लिए मेरठ से होगा नई ट्रेनों का संचालन, रेल मंत्री ने दी जानकारी
रेलवे ने मेरठ से और वाया मेरठ जाने वाली पांच नई ट्रेनों के संचालन को मंजूरी दी है। इनमें मुंबई, ...और पढ़ें

HighLights
गरीब रथ एक्सप्रेस अब मेरठ होकर हरिद्वार तक विस्तारित होगी।
हरिद्वार से वेरावल (सोमनाथ) के लिए नई ट्रेन को हरी झंडी।
सहारनपुर और मेरठ के बीच नई मेमू ट्रेन भी स्वीकृत की गई।
जागरण संवाददाता, मेरठ। रेलवे ने मेरठ से दो और वाया मेरठ जाने वाली तीन ट्रेनों के संचालन की स्वीकृति दी है। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस संबंध में मेरठ के सांसद अरुण गोविल को पत्र भेजा है।
ट्रेन संख्या 12216/12215 गरीब रथ एक्सप्रेस अभी बांद्रा टर्मिनस से दिल्ली सराय रोहिल्ला के बीच संचालित होती है। इसे अब वाया मेरठ हरिद्वार तक विस्तारित किया है। इससे मेरठ के लोगों को मुंबई के लिए एक और ट्रेन की सुविधा मिल गई है। अभी तीन ट्रेन प्रतिदिन चल रही हैं। दो ट्रेनों में से एक सप्ताह में दो दिन और एक ट्रेन केवल एक दिन संचालित होती है।
हरिद्वार से वेरावल तक एक नई ट्रेन संख्या 14326/14325 के संचालन को हरी झंडी दी है। वेरावल गुजरात के सोमनाथ जिले में है। इससे लोगों को सोमनाथ के लिए सीधी ट्रेन की सुविधा मिल जाएगी। गुजरात के ओखा के लिए एक और ट्रेन संख्या 14328/14327 का संचालन होगा।
खुर्जा के लिए फिलहाल दो ट्रेनें चल रही हैं। पहले चार ट्रेन चलती थीं। एक और ट्रेन संख्या 64573/64574 का संचालन होगा। इसी तरह रेल मंत्रालय ने सहारनपुर और मेरठ के बीच भी एक नई मेमू (64580/64579) के संचालन की स्वीकृति दी है।
दिल्ली के लिए फास्ट मेमू और अंबाला के लिए ट्रेन की मांग
दैनिक यात्रियों के मुताबिक, मेरठ के लोगों को फिलहाल दिल्ली के लिए तेज गति मेमू ट्रेन की जरूरत है। शटल ट्रेन लगातार लेट हो रही है। अंबाला के लिए ट्रेन संचालन को भी दैनिक यात्रियों ने पत्र लिखा था।
