Meerut Street Food: हलवा-पराठा, लाला का बाजार में मिलता है लजीज स्वाद, ये है बनाने की एक सदी पुरानी विधि
Meerut Street Food यहां सौ साल पुराना है हलवा-पराठे का स्वाद। दूध में मैदा गूथने के बाद देसी घी में फ्राई होता है पराठा देसी घी में बना सूजी का हलवा है लाजवाब। सिर्फ गर्मी के चार से पांच महीने ही मिलता है पराठा।

मेरठ, जागरण टीम। हलवा पराठा नाम सुनते ही नौचंदी मेले की याद ताजा हो जाती है। वैसे तो हलवा पराठा नौचंदी मेले की शान है और दूर-दूर से लोग इसका स्वाद लेने आते हैं। इसके अलावा शहर के कई स्थानों पर भी हलवा-पराठा बनाया जाता है, लेकिन वह भी सिर्फ नौचंदी मेले के समय पर ही बनता है। शहर में हलवा पराठे का स्वाद और इतिहास सौ साल से ज्यादा पुराना है।
लाला का बाजार में मिलता है हलवा पराठा
ऐसे ही लाला का बाजार स्थित चिरंजीलाल हलवाई के यहां का बना हलवा पराठा भी 125 साल पुराना है और आज चिरंजीलाल की चौथी पीढ़ी इसे बना रही हैं। दुकान मालिक राहुल सक्सेना बताते हैं कि आज भी उनके यहां हलवा-पराठा 100 साल पुरानी विधि से बनाया जाता है। जैसे कि उनके परदादा बनाया करते थे। सबसे महत्वपूर्ण है पराठा बनाना, जिसे तैयार करने की विधि विशेष है।
ऐसे बनता है हलवा
हलवा बनाने में सूजी, चीनी, काजू, बादाम और देसी घी का प्रयोग किया जाता है। इसे बनाने की विधि वैसी ही है जैसे सभी महिलाएं घर में सूजी का हलवा बनाती है। हलवा-पराठा मार्च से जुलाई माह तक ही बनता है और इसकी कीमत 560 रुपये प्रति किलो है। इसमें पराठे का वजन 300 ग्राम और हलवा 700 ग्राम वजन का है।
निशिपाल सिंह ने बताया
- दूध में गूथा जाता है मैदा को पराठा इतना कुरकुरा, खस्ता और स्वादिष्ट होता है कि हलवा खत्म होने के बाद भी इसे खाने से मन नहीं भरता है।
- इसके लिए मैदा को दूध में गूथा जाता है। इसमें थोड़ा-सा नमक भी मिलाया जाता है।
- मैदा को एक घंटे तक गीले कपड़े से ढककर रख दिया जाता है।
- मैदा के 300 ग्राम डो तैयार किए जाते हैं।
- इन डो को एक बड़ी परात में हाथ से दबाकर पतला किया जाता है और जलेबी की कढ़ाई के आकार जितना बड़ा किया जाता है।
- कढ़ाई में डालने से पहले पराठे में अंगुलियों से कई छेद कर दिए जाते हैं।
- अब तेज आंच में पराठे को देसी घी में जलेबी वाली कढ़ाई में पांच मिनट तक फ्राई किया जाता है।
- हालांकि एक तरफ से होने के बाद दूसरी ओर हलकी आंच में फ्राई कर पराठा निकाल लिया जाता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।