विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Meerut Crime News: मेरठ में एलएलबी छात्र की हत्‍या करके शव नाले में फेंका, आरोपित बोले-ब्‍लैकमेल कर रहा था

By Prem Dutt BhattEdited By:
Published: Sun, 03 Jul 2022 10:45 AM (IST)

Murder of LLB student मेरठ में अपह्रत एलएलबी के छात्र की हत्या करके उसके शव को नाले में फेंक दिया। ...और पढ़ें

Meerut Crime News मेरठ एक और एलएलबी छात्र की हत्‍या कर दी गई।
Meerut Crime News मेरठ एक और एलएलबी छात्र की हत्‍या कर दी गई।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Murder of LLB student मेरठ में अपह्रत एलएलबी के छात्र की हत्या कर लिसाड़ी गेट स्थित पिलोखड़ी पुल के पास नाले में शव को फेंक दिया था। पुलिस ने विशेष संप्रदाय के तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर शव बरामद कर लिया है। पुलिस का दावा है कि एलएलबी का छात्र आरोपितों को अश्लील वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल कर रहा था।

पार्ट टाइम एकाउंट भी देखता था

जागृति विहार सेक्टर-6 में अनिल रस्तोगी का परिवार रहता है। उनका बेटा यश एलएलबी कर रहा था। पार्ट टाइम कुछ व्यापारियों का एकाउंट भी देखता था। परिजनों के अनुसार, 26 जून की शाम चार बजे यश स्कूटी लेकर घर से निकला, लेकिन वापस नहीं आया। परिवार के लोगों की सूचना पर मेडिकल पुलिस ने यश की तलाश शुरू कर दी। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि काल डिटेल के आधार पर पुलिस ने अलीशान, सलमान निवासीगण अहमद नगर और शावेज निवासी इमलियान थाना कोतवाली को पकड़ लिया था।

हत्‍या करके नाले में फेंका शव

कड़ी पूछताछ के बाद आरोपितों ने बताया कि यश इंटरनेट साइट से वीडियो चुराकर उन्हें ब्लैकमेल करता था। सावेज से 40 हजार की रकम वसूल चुका है। रकम वापस लेने के लिए ही यश को पिलोखड़ी चौकी एरिया में बुलाया था। लकड़ी के पास बुलाया गया था, जहां पर विवाद होने के बाद यश के मुंह में कपड़ा ठूंस कर उसकी हत्या कर दी गई उसके बाद शव को नाले में फेंक दिया गया था। पुलिस के मुताबिक अलीशान और शावेज ने हत्या की थी और सलमान शव को ठिकाने लगाने में साथ था।

साइबर अपराधियों ने महिला से 99 हजार रुपये ठगे

मेरठ : सदर बाजार थाना क्षेत्र के थापर नगर में लविंद्र भूषण शर्मा स्वजन संग रहते है। वह एलआईसी के एजेंट है। शनिवार शाम उनकी पत्नी मधु शर्मा के नंबर पर साइबर अपराधियों ने काल किया। उन्होंने एलआईसी के 25 हजार रुपये भेजने का लालच देकर महिला को अपनी बातों में फंसा लिया और लिंक भेजकर तीन बार में 99 हजार रुपये ठग लिए। महिला ने देर रात सदर थाने में तहरीर दी है।

रंजिशन युवक पर की फायरिंग, हड़कंप

मेरठ : ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के शकूर नगर में मुशीर स्वजन संग रहता है। उसका पड़ोसी से विवाद चल रहा है। जिस वजह उनमे कई सालों से रंजिश चली आ रही है। आरोप है कि शनिवार को पड़ोसी ने मुशीर पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही की गोली युवक को नहीं लगी। शोर सुनकर आस-पडो़स के लोग आ गए। जिन्हें देखकर आरोपित मौके से भाग निकला। देर रात मुशील ने तहरीर दी है।