Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेरठ: पति से विवाद कर किराये का मकान तलाश करने निकली गर्भवती महिला से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

    By Himanshu DwivediEdited By:
    Updated: Sat, 11 Sep 2021 03:55 PM (IST)

    ति से विवाद होने के बाद गर्भवती महिला गुस्से में आकर घर से चली आई। महिला को किराये का मकान दिलाने के बहाने एक युवक ने उसे दुष्कर्म का शिकार बना लिया। जिसके बाद महिला ने थाने पहुंच कर गुहार लगाई। महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है।

    Hero Image
    मेरठ में किराये का मकान लेने निकली महिला से दुष्‍कर्म।

    जागरण संवाददाता, मेरठ। पति से विवाद होने के बाद गर्भवती महिला गुस्से में आकर घर से चली आई। महिला को किराये का मकान दिलाने के बहाने एक युवक ने उसे दुष्कर्म का शिकार बना लिया। जिसके बाद महिला ने थाने पहुंच कर गुहार लगाई। महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसके बाद तलाशी करने के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लिसाड़ी गेट निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात उसका पति से झगड़ा हो गया था। जिसके बाद वह टेंपो में वह मवाना जा रही थी। लेकिन रास्ते में इंचौली में ही उतर गई। वहां पर उसे प्रदीप नाम के युवक ने गंगानगर में किराये का मकान दिलाने की बात कही। महिला ने बताया कि वह प्रदीप के साथ गंगानगर पहुंच गई।

    प्रदीप ने उसे कुंवरपाल नाम के व्यक्ति से मिलवाया, जो किराये का मकान दिखाने के बहाने उसे अपने साथ ले गया। महिला का आरोप है कि कुंवरपाल ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने कहा कि वह छह माह से गर्भवती है। इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपित कुंवरपाल पुत्र बलेराम निवासी अम्हेडा आदिपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।