विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ में घर बनाना हुआ सस्ता: निर्माण सामग्री के दामों आई गिरावट, रेत-रोड़ी और सरिया के दाम घटे

Published: Sun, 29 Nov 2026 12:34 PM (IST)

मेरठ में घर बनाने की योजना बना रहे लोगों के लिए यह अच्छा मौका है, क्योंकि रेत, रोड़ी और सरिया जैसे निर्माण सामग्री के दाम गिर गए हैं।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. रेत, रोड़ी और सरिया के दामों में महत्वपूर्ण गिरावट आई है।

  2. सीमेंट के दाम स्थिर हैं, ईंटों में मामूली वृद्धि हुई।

  3. मांग में कमी और ग्रेप प्रतिबंधों से कीमतें गिरीं।

ओम बाजपेयी, मेरठ। आशियाने का निर्माण करने की योजना बना रहे लोगों के लिए इस समय अच्छा मौका है। रेत के दाम पिछले छह माह में न्यूनतम स्तर पर है। डस्ट रोड़ी के दाम भी गिरे हुए हैं। सीमेंट के दाम भी स्थिर हैं। वहीं सरिया के दाम में चार से पांच हजार रुपये प्रति टन की कमी है। ग्रेप के प्रतिबंधों के चलते मांग कम हुई है जिसके कारण भी रेट गिरे हैं।

बरसात के दौरान नदियों से रेत निकालने की प्रक्रिया धीमी पड़ जाती है। वहीं पहाड़ाें से रोड़ी और डस्ट की आवक थम जाती है। अब जब कि मौसम साफ है। आपूर्ति तेजी से बढ़ी है, लेकिन मांग उस अनुपात में नहीं है यह कहना है कि बिल्डिंग मैटीरियल व्यापार संघ के अध्यक्ष भोपाल गुप्ता का। बताया कि रेत के दामों में 20 से 30 रूपये प्रति क्विंटल की कमी है। रेत इस समय 50 से 60 रूपये प्रति क्विंटल है। जबकि चार पांच माह पहले यह 80 रूपए प्रति क्विंटल तक था।

व्यापारी अरुण बंसल ने बताया कि इस समय निर्माण सामग्री के दाम अनुकूल हैं। विशेष रूप से सीमेंट के दाम स्थिर हैं। हर वर्ष इस सीजन में सीमेंट के दामों में वृद्धि होती है। लेकिन इस समय अल्ट्राटेक सीमेंट के दाम 340 है जबकि अन्य ब्रांडों के दाम 310 रुपये हैं। जीएसटी की दरों में कमी के पहले सीमेंट के रेट 400 के आसपास थे।

व्यापारी विनय चौधरी ने बताया कि 20 एमएम और 10 एमएम रोड़ी की रेट 102 रुपये प्रति क्विंटल हैं जो एक माह पूर्व 105 रुपये प्रति क्विंटल थे। बताया कि ठंड के सीजन मेंं धूप तेज न होने से सड़क निर्माण नहीं होता। इसके साथ प्रदूषण बढ़ने के कारण भी बड़े निर्माण कार्यों पर रोक लग जाती है यही कारण है मांग घटने से भी रेट में कमी आई है।

मेरठ में डस्ट और रोड़ी की प्रतिदिन की खपत 25 हजार टन प्रतिदिन है जिसमें से आठ हजार घर और बिल्डिंग निर्माण में होती है शेष सड़क और हाइवे आदि बड़े प्रोजेक्ट में खपत होती है। 

रेटों में उतार चढ़ाव भी सड़क और बड़े निर्माण के चलते आती है। ईंटों के दाम में जरूर वृद्धि हुई है। यह 7600 रुपये प्रति हजार हो गया है इसमें छह माह की तुलना में छह रुपये प्रति हजार की तेजी है।

ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कांति स्टील के विजय कुमार ने बताया कि दीपावली के बाद से सरिया के दामों में चार से पांच रूपये प्रति किलो कमी है। प्रति टन माना जाए तो चार से पांच हजार रूपये की कमी है। बताया कि इस समय जितनी मांग होनी चाहिए उतनी मांग नहीं है इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार का भी प्रभाव है जिसके कारण रेट में कमी आई है।

अलग-अलग निर्माण सामग्री के रेट

निर्माण सामग्री का नाम रेट पहले (₹) रेट वर्तमान (₹)
रेत (प्रति क्विंटल) 80 50 से 60
डस्ट रोड़ी (प्रति क्विंटल) 105 102
सीमेंट (प्रति बोरी) 400 340
ईंट (प्रति हजार) 7000 7600
सरिया (प्रति क्विंटल) 6100 5700

यह भी पढ़ें- LDA कार्यालय में बनेगी सेंट्रल लैब, अब निर्माण सामग्री जांच में नहीं होगी देरी; थर्ड पार्टी चेकिंग की जरूरत खत्म  

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में अब घर बैठे मिलेगी निर्माण सामग्री, खनन पट्टे भी ऑनलाइन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।