Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    अपराध मुक्त होकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश लिख रहा नया आयाम: दिनेश शर्मा, बोले- चौधरी चरण सिंह का सपना पूरा

    Updated: Thu, 12 Jun 2025 11:01 AM (IST)

    राज्यसभा सदस्य दिनेश शर्मा ने कहा कि अपराध मुक्त पश्चिमी उत्तर प्रदेश विकास के नए आयाम लिख रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार की 11 साल की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह का सपना मोदी जी ने साकार किया है। योगी सरकार में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सुशासन स्थापित हुआ है। कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

    Hero Image
    अपराध मुक्त होकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश लिख रहा नया आयाम: दिनेश शर्मा

    जागरण संवाददाता, मेरठ। राज्यसभा सदस्य व पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि अपराध मुक्त होकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश नया आयाम लिख रहा है। राष्ट्र सेवा में आगे बढ़ रहा है। कहा कि देश की दशा- दिशा बदलने के लिए ये 11 साल स्वर्णिम अक्षरों में लिखे जाएंगे। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर पत्रकार वार्ता के बाद केंद्र सरकार की 11 साल की उपलब्धि पर जिला इकाई एवं महानगर इकाई के प्रोफेशनल मीट कार्यक्रमों को संबोधित किया। पौधारोपण करने करने के बाद प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

    चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में महानगर इकाई एवं कंकरखेड़ा के फाइव स्टार रिसोर्ट में जिला इकाई की प्रोफेशनल मीट का आयोजन हुआ। 

    पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह कहते थे कि जब दिल्ली से मेरठ का रास्ता पांच घंटे का हो जाएगा, तब मैं समझूंगा कि किसान राज आ गया है। आज वह दिल्ली से मेरठ सवा एक घंटे में पहुंच गए हैं यानी किसान राज आ गया है। यह मोदी ने कर दिखाया। 

    उन्होंने कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में पहले अराजकता का माहौल था, सांप्रदायिकता का माहौल था। बहनें शाम के बाद बाहर नहीं निकल पाती थीं, लेकिन योगी के आने के बाद यहां सुशासन आया है। 

    अध्यक्षता अध्ययन स्कूल के निदेशक संजय अग्रवाल से की। तीन सत्रों में आयोजित हुए कार्यक्रम में प्रथम सत्र के वक्ता प्रदेश मंत्री व एमएलसी विजय शिवहरे, दूसरे सत्र के वक्ता पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल और तीसरे सत्र के वक्ता पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा रहे। 

    कार्यक्रम संयोजक युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री वरुण गोयल और अभियान संयोजक रविश अग्रवाल रहे। सांसद अरुण गोविल व महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने भी संबोधित किया। कैंट विधायक अमित अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज पोसवाल, सुनील भराला, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा, महामंत्री अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, महामंत्री महेश बाली, अमित शर्मा उपस्थित रहे।