मेरठ के भैंसाली बस अड्डे को दो हिस्सों में बांटने की तरफ बढ़े कदम, भूड़बराल बस अड्डे की जमीन NCRTC के हुई नाम
Meerut News: मेरठ में भैंसाली बस अड्डे को शहर के बाहर स्थानांतरित कर भूड़बराल और मोदीपुरम में नए बस अड्डे ...और पढ़ें

AI जेनरेटिड फोटो
HighLights
शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, निर्माण का टेंडर फाइनल।
28,507 वर्ग मीटर में बनेगा भूडबराल बस अड्डा।
11,848 वर्ग मीटर जमीन में मोदीपुरम बस अड्डा।
जागरण संवाददाता, मेरठ। रोडवेज के भैंसाली बस अड्डे को शहर के बाहर स्थानांतरित करने का सपना अब साकार होने वाला है। इसी के साथ शहर में विभिन्न राज्यों की बसों के आवागमन के कारण लगने वाले जाम की समस्या का भी समाधान हो जाएगा।
नमो भारत ट्रेन के शताब्दीनगर स्टेशन से सटी जमीन में भूड़बराल बस अड्डा बनाया जाएगा। इस जमीन का अधिग्रहण करके जिला प्रशासन ने उसे एनसीआरटीसी के नाम दर्ज भी कर दिया है। एनसीआरटीसी का दावा है कि बस अड्डों के निर्माण का टेंडर भी कर लिया गया है।
भूड़बराल बस अड्डा नवंबर 2027 तक बनकर तैयार हो जाएगा। भूड़बराल बस अड्डे की जमीन को भी जिला प्रशासन जल्द एनसीआरटीसी को सौंपने का दावा कर रहा है।
शहर को जाममुक्त करने के लिए दिल्ली रोड स्थित भैंसाली बस अड्डे को दो हिस्सों में बांटकर शहर के बाहर भूडबराल और मोदीपुरम में स्थानांतरित किया जा रहा है। यहां रोजाना चार सौ से ज्यादा बसें विभिन्न राज्यों और अन्य जनपदों से आती हैं। एनसीआरटीसी दोनों स्थानों पर नए बस अड्डों का निर्माण कराकर रोडवेज को देगा।
यह भी पढ़ें- नमो भारत के 'ट्रिप पास' का क्या है लाभ? दैनिक यात्री बोले इसकी जगह हमें चाहिए 'मासिक पास'
दोनों बस अड्डों के लिए भूडबराल, पल्हैड़ा, दुल्हेड़ा और सिवाया गांवों की लगभग 40 हजार वर्ग मीटर की खरीद की जा रही है। भूड़बराल बस अड्डे के लिए नमो भारत के शताब्दीनगर स्टेशन से सटी 28,507 वर्ग मीटर जमीन का अधिग्रहण करके जिला प्रशासन ने उसे एनसीआरटीसी के नाम दर्ज भी कर दिया है।
इसके लिए 95 किसान परिवारों को 42 करोड़ रुपये का मुआवजा प्रदान किया गया। मोदीपुरम में बस अड्डे के लिए 11,848 वर्ग मीटर जमीन का अधिग्रहण किया गया है। यहां भी मुआवजा वितरण की तैयारी है। जल्द यह भूमि भी एनसीआरटीसी के नाम दर्ज कर दी जाएगी।यहां 80 से ज्यादा छोटे छोटे भूखंड हैं।
यह भी पढ़ें- मेरठवासियों के लिए अच्छी खबर: अब मेडिकल काॅलेज से सुभारती यूनिवर्सिटी तक सीधे मिलेगी सिटी बस; इसका रूट व किराया तय
एक साल में बनकर तैयार होगा भूड़बराल बस अड्डा
एनसीआरटीसी के जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि भूडबराल और मोदीपुरम दोनों नए बस अड्डों के भवन निर्माण के लिए एनसीआरटीसी टेंडर प्रक्रिया कर चुका है।भूड़बराल बस अड्डे का भवन बनाकर तैयार करने के लिए नवंबर 2027 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मोदीपुरम बस अड्डे के भवन निर्माण की समय सीमा की घोषणा भी जल्द कर दी जाएगी।
यह भी पढ़ें- Asian Games 2026: एशियाड में 'अफ्रीकी कनेक्शन' ने पारुल और प्राची को बड़ी कामयाबी से रोका?
इन गांवों की भूमि का हुआ अधिग्रहण
बस अड्डे के नाम - गांव जिनकी भूमि ली गई
- भूडबराल - भूडबराल
- मोदीपुरम - सिवाया, पल्हैड़ा, दुल्हैड़ा
