विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नमो भारत के 'ट्रिप पास' का क्या है लाभ? दैनिक यात्री बोले इसकी जगह हमें चाहिए 'मासिक पास' 

By Pradeep Diwedi Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Wed, 30 Sep 2026 12:25 PM (IST)

Namo Bharat Trip Pass Launched: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम ने नमो भारत के दैनिक यात्रियों के लिए ट्रिप पास ...और पढ़ें

नमो भारत में यात्रा करते यात्री। फाइल फोटो

नमो भारत में यात्रा करते यात्री। फाइल फोटो

HighLights

  1. दैनिक यात्री लंबे समय से कर रहे हैं मासिक पास की मांग ।

  2. ट्रिप पास का मतलब दो हजार रुपये से अधिक होगा रिचार्ज।

जागरण संवाददाता, मेरठ। नमो भारत के दैनिक यात्रियों के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने ट्रिप पास की सुविधा शुरू की है। इस पास का मुख्य लाभ यह है कि नेशनल कामन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी कार्ड) को दो हजार रुपये से अधिक रिचार्ज कराया जा सकेगा।

साथ ही इसका खास उपयोग किसी खास निर्धारित स्टेशन तक की यात्रा के लिए किया जाएगा। दैनिक यात्रियों ने इस सुविधा को मामूली बताते हुए मासिक पास की मांग की है। उनकी लंबे समय से मांग है कि उनके लिए मासिक पास की सुविधा शुरू की जाए। मासिक पास ऐसी सुविधा होती है जिसमें चार या उससे अधिक यात्रा निश्शुल्क करने का अवसर मिलता है। ट्रिप पास का मतलब है अपनी जरूरत के अनुसार ट्रिप खरीदना।

ट्रिप पास से यह होगा लाभ

  • बार-बार टिकट खरीदने या कार्ड रिचार्ज करने की जरूरत कम होगी।
  • इस कार्ड में दो हजार रुपये से अधिक का रिचार्ज करा सकते हैं। सामान्य कार्ड में दो हजार रुपये का ही रिचार्ज कराने की सुविधा है।
  • नमो भारत से लगभग 1.10 लाख लोग रोजाना यात्रा करते हैं। इनमें काफी लोग दो निश्चित स्टेशनों के बीच सफर करते हैं।
  • काफी लोगों की शिकायत थी कि एक सप्ताह में ही कार्ड का रिचार्ज खत्म हो जाता है, जिससे उन्हें काउंटर रिचार्ज कराने के लिए कतार में खड़ा होना पड़ता है।
  • ट्रिप पास की सुविधा विशेष रूप से उन यात्रियों के लिए उपयोगी है जो नियमित रूप से एक रूट के दो निश्चित स्टेशनों के बीच सफर करते हैं। उदाहरण के लिए सराय काले खां से मोदीपुरम तक नियमित यात्रा करने वालों के लिए।
  • निश्चित स्टेशन पर चढ़ने व उतरने वाले विद्यार्थियों, नौकरी करने वाले लोगों के लिए सुविधाजनक है।

ऐसे मिलेगा ट्रिप पास

ट्रिप पास गेट के पास स्थित काउंटर से खरीदे जा सकते हैं। आगे की यात्राओं के लिए पास का टाप-अप टिकट वेंडिंग मशीनों के जरिए भी किया जा सकता है। स्टैंडर्ड और प्रीमियम, दोनों तरह के कोच के लिए 1 से 40 ट्रिप तक के पास के विकल्प उपलब्ध हैं।