विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gen Z के संघर्ष की नई परिभाषा गढ़ रहीं MBBS छात्रा शिवानी, 3 साल से कैंसर मरीजों को बालों का दान करने का प्रेरणादायक सफर

By Dileep Patel Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Mon, 12 Oct 2026 01:20 PM (IST)

लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज मेरठ की एमबीबीएस छात्रा शिवानी सिंह अपनी पढ़ाई, फिजिक्स वाला में मेंटरशिप और कैंसर पीड़ितों ...और पढ़ें

शिवानी सिंह

शिवानी सिंह

HighLights

  1. पढ़ाई के साथ कैंसर रोगियों को बाल दान कर पेश की मानवता की मिसाल।

  2. ट्यूशन पढ़ाकर मेडिकल काॅलेज की दहलीज तक पहुंची, बनीं युवाओं की प्रेरणा।

जागरण संवाददाता, मेरठ। जेन जी केवल करियर और व्यक्तिगत सफलता तक सीमित नहीं है. बल्कि वह समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को लेकर बेहद जागरूक है। हम बात कर रहे हैं लाला लाजपत राय मेडिकल कालेज की एमबीबीएस तृतीय वर्ष की छात्रा शिवानी सिंह की।

शिवानी अपनी पढ़ाई, फिजिक्स वाला मेंटोर के रूप में आत्मनिर्भरता और कैंसर पीड़ितों के प्रति अटूट सेवाभाव से समाज के लिए एक प्रेरणा बन चुकी हैं। उनकी यह यात्रा युवाओं को प्रेरित करती है कि वे अपने सपनों को पूरा करने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक बदलाव का हिस्सा भी बन सकते हैं।

गोंडा की मूल निवासी 24 वर्षीय शिवानी ने अपनी जिम्मेदारियों को बहुत कम उम्र में समझ लिया था। लखनऊ में कक्षा 11 से ही बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने लगीं शिवानी आज फिजिक्स वाला में मेंटोर के रूप में अपनी भूमिका निभा रही हैं। उनके पिता सुनील सिंह एक किसान और माता सुनीता सिंह गृहणी हैं।

साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखने वाली शिवानी ने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर न केवल मेडिकल की पढ़ाई में मुकाम हासिल किया बल्कि आर्थिक रूप से भी पूरी तरह आत्मनिर्भर हैं।

पिछले तीन वर्षों से लगातार होप फार कैंसर संस्था को अपने बालों का दान कर रही हैं। संस्था की मांग 15 इंच लंबे बालों की होती है, लेकिन वह अपने सबसे पसंदीदा लंबे बालों में से 17 इंच बाल दान करती हैं। इस प्रेरणा के पीछे उनका मानवीय दृष्टिकोण है। कीमोथैरेपी के दौरान कैंसर मरीजों के बाल झड़ने से उनका आत्मविश्वास टूट जाता है।

यह भी पढ़ें- 8वीं पास हर्षिता हैं 800 बिलियन डॉलर की अमेरिकी कंपनी की जनरल पार्टनर, सहारनपुर की बेटी की सक्सेस स्टोरी

शिवानी मानती हैं कि उनके ये बाल जब विग के रूप में किसी मरीज को मिलते हैं तो वह सिर्फ सिर को नहीं ढकते बल्कि उन्हें मर्ज से लड़ने की मानसिक शक्ति और नया आत्मविश्वास देते हैं। इंटर कालेज की पढ़ाई के दौरान आया यह विचार उन्होंने एमबीबीएस में प्रवेश पाते ही सच कर दिखाया।

यह भी पढ़ें- ओमेगा-3 और न्यूट्रिशन से भरपूर सरसों तेल के कारोबार से ब‍िजनाैर की दीक्षा ने बनाई पहचान, देशभर में है मांग

प्रधानमंत्री के साथ खास संवाद

शिवानी के जीवन का सबसे यादगार और सुखद क्षण वह रहा जब उन्हें मेरठ में नमो भारत ट्रेन व कारीडोर के विस्तार के शुभारंभ के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ सीधे बातचीत करने का अवसर मिला। हालांकि चर्चा मुख्य रूप से ट्रेन तक सीमित थी।