महाभारत सीरियल के कलाकारों से सजेगी हस्तिनापुर की महाभारत
हस्तिनापुर के गौरवशाली इतिहास की पुनस्र्थापना के लिए वासंतिक नवरात्र से हस्तिनापुर सांस्कृतिक फाउंडेशन की ओर से हस्तिनापुर की महाभारत का भव्य मंचन होगा।
मेरठ, जेएनएन। हस्तिनापुर के गौरवशाली इतिहास की पुनस्र्थापना के लिए वासंतिक नवरात्र से हस्तिनापुर सांस्कृतिक फाउंडेशन की ओर से हस्तिनापुर की महाभारत का भव्य मंचन होगा। मंच पर बीआर चोपड़ा के महाभारत सीरियल में विभिन्न भूमिका निभाने वाले कलाकार भी नजर आएंगे।
हस्तिनापुर सास्कृतिक फाउंडेशन के अध्यक्ष मुखिया गुर्जर ने हस्तिनापुर की महाभारत के मंचन की तैयारियों को लेकर बताया है कि टीवी पर सर्वप्रथम महाकाव्य महाभारत का प्रसारण हुआ था, लेकिन अब हस्तिनापुर की कहानी उसी की पौराणिक धरती हस्तिनापुर पर महाभारत का मंचन नवरात्रों में होने जा रहा है। जिसे लेकर कलाकारों से लेकर महाभारत को पसंद करने वाले लोगों में उत्साह है। मंचन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी के तहत क्षेत्र के जादूगर के बाग स्थित मंदिर में पिछले एक माह से लगातार कलाकार अपने-अपने पात्रों का अभ्यास कर रहे हैं। महाभारत के मंचन में मुंबई से भी महाभारत सीरियल में भीम की भूमिका निभा चुके अभिनेता प्रवीण कुमार, शकुनि की भूमिका अदा कर चुके गुफी पेटल और दुशासन विनोद कपूर भी हस्तिनापुर की महाभारत को अपने अभिनय से जीवंत बनाएंगे। साथ ही बताया कि अभी सीरियल से जुड़े अन्य टीवी कलाकारों से भी संपर्क किया जा रहा है। मुखिया ने बताया कि कोरोना संक्रमण की वजह से पहले यह यह कार्यक्रम सिर्फ वर्चुअल होना था, लेकिन अब जनता इसमें शामिल होकर महाभारत के मंचन का रसास्वादन ले सकेंगे। जिसमें महाभारत का मंचन के अलावा मेले का भी आयोजन भी किया जाएगा।
शर्मा पैकर्स एंड मूवर्स को मिला पुरस्कार: इंडियन मूवर्स आर्गेनाइजेशन की ओर से मथुरा में 27 फरवरी से आयोजित चार दिवसीय राष्ट्रीय वार्षिक सम्मेलन में मेरठ की शर्मा पैकर्स एंड मूवर्स कंपनी को बेस्ट एक्सीलेंसी पुरस्कार-2021 मिला है। कंपनी के निदेशक राज शर्मा को संगठन की ओर से यह पुरस्कार दिया गया। उन्होंने बताया कि इंडियन मूवर्स आर्गेनाइजेशन भारत के अलग-अलग शहरों से पैकर्स एंड मूवर्स की 115 कंपनियों को जोड़कर बनाया गया संगठन है, जो घरेलू वस्तुओं के अलावा कार्यालयों का फर्नीचर, वाहन आदि को एक स्थान से दूसरे स्थान पर सुरक्षित माध्यम के द्वारा पहुंचाने का कार्य करता है। 27 फरवरी से 2 मार्च तक चले इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर के विभिन्न शहरों में कार्य कर रहीं 100 से अधिक कंपनियों में भाग लिया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।