Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एमडीए की कालोनियों में खरीदारों की पहली पसंद बना लोहियानगर

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 07 Jan 2022 04:46 AM (IST)

    मेरठ जेएनएन। लोहियानगर इन दिनों प्लाट खरीदारों की पहली पसंद बनता जा रहा है। यह कालोनी ए

    Hero Image
    एमडीए की कालोनियों में खरीदारों की पहली पसंद बना लोहियानगर

    मेरठ, जेएनएन। लोहियानगर इन दिनों प्लाट खरीदारों की पहली पसंद बनता जा रहा है। यह कालोनी एमडीए द्वारा विकसित की गई है। जनवरी महीने की ई-नीलामी हुई। इसमें कुल 27 प्लाटों के ही बोली लगी जिसमें से 15 लोहियानगर के लिए बोली लगी। यही नहीं लोहिया नगर के प्लाटों के लिए 27 प्रतिशत तक ज्यादा बोली लगी, जबकि बाकी कालोनियों के प्लाटों पर 10 प्रतिशत अधिक बोली पार नहीं कर पाई। पिछले कुछ महीने से ई-नीलामी में सबसे ज्यादा बोली लोहियानगर के प्लाटों के लिए लग रही है। इसे देखते हुए एमडीए ने हाल ही में यहां की स्थिति सुधारने के लिए कई टेंडर निकाले। कुछ प्लाटों पर अवैध कब्जा था जिसे मुक्त कराया गया। लोहियानगर में आबादी या वाणिज्यिक स्थान के लिए अभी काफी संभावनाएं हैं। पिछले कुछ साल तक यहां की जमीन के लिए लोगों में ज्यादा दिलचस्पी नहीं थी, लेकिन जब से मेरठ-बुलंशहर राष्ट्रीय राजमार्ग बन गया है। इस राजमार्ग को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे से जोड़ने की योजना बनी है और गढ़ रोड को भी राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने का काम शुरू हुआ है तब से यहां की जमीन के खरीदार बढ़ गए हैं। यह ऐसी कालोनी है जिसकी जबरदस्त कनेक्टिविटी है। यह शहर में भी है और शहर के बाहर भी। ऐसे में यह कालोनी अब लोगों की पसंद बन रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आरटीओ का सर्वर ठप होने से काम प्रभावित

    मेरठ : आरटीओ के सर्वर में तकनीकी कमी के चलते वाहन साफ्टवेयर पिछले दो दिन से प्रभावित चल रहा है। इस कारण वाहनों की आरसी व पंजीकरण संबंधित कार्य नहीं हो पा रहे हैं। इसके चलते लोगों को बिना काम कराए ही वापस लौटना पड़ रहा है। शुक्रवार को तकनीकी टीम बुलाई गई है। जिसके बाद लंबित कार्य पूरे किए जाएंगे।