Live Meerut Nagar Nikay Chunav Result 2023: मेरठ में बड़ा उलटफेर, मेयर पद पर BJP के हरिकांत अहलूवालिया ने मारी बाजी; दूसरे स्थान पर रही ओवैसी की पार्टी
Meerut Nagar Nigam Chunav Result 2023 Live news Updates: मेरठ में मेयर और पार्षदी के लिए मतगणना अंतिम दौर में है। नगर पंचायतों के भी परिणाम तेजी से आ रहे हैं। मेरठ में सपा को बड़ा सियासी झटका लगा है। मेयर पद पर BJP के हरिकांत अहलूवालिया ने बाजी मारी ली है। सपा विधायक अतुल प्रधान की पत्नी सीमा प्रधान को हार का मुंह देखना पड़ा है।

Meerut Nagar Nigam Chunav Result 2023 Live News Updates: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के लिए वोटों की गिनती अंतिम चरण में है। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने पूरे प्रदेश में 353 काउंटिंग सेंटर बनाए थो। बता दें, नगर निकाय की कुल 760 सीटों के लिए 4 मई और 11 मई को दो चरणों में मतदान हुआ था। जिसमें 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका और 544 नगर पंचायत की सीटों के लिए मतदान हुआ था। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, यूपी नगर निकाय चुनाव में कुल 53 फीसदी के आसपास मतदान हुआ है। इन चुनावों में 1.92 करोड़ से ज्यादा वोटर्स ने दूसरे चरण जबकि पहले चरण में 2.40 करोड़ वोटर्स ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।
मेरठ में सपा को बड़ा सियासी झटका
मेरठ में मेयर और पार्षदी के लिए मतगणना अंतिम दौर में है। नगर पंचायतों के भी परिणाम तेजी से आ रहे हैं। मेरठ में सपा को बड़ा सियासी झटका लगा है। मेयर पद पर BJP के हरिकांत अहलूवालिया ने बाजी मारी ली है। सपा विधायक अतुल प्रधान की पत्नी सीमा प्रधान को हार का मुंह देखना पड़ा है।
मेरठ में BJP के हरिकांत अहलूवालिया ने मारी बाजी
मेरठ में सपा को लगा बड़ा सियासी झटका, मेयर पद पर BJP के हरिकांत अहलूवालिया ने मारी बाजी, विधायक की पत्नी सीमा प्रधान हारी
कताई मिल मतगणना स्थल के बाहर लाठीचार्ज

मेरठ में कताई मिल मतगणना स्थल के बाहर समर्थकों पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाई। हंगामा कर रहे प्रत्याशी समर्थकों पर लाठीचार्ज किया। भाजपा प्रत्याशी की जीत को लेकर समर्थक उत्साहित थे। पुलिस ने समर्थकों को लाठी लेकर खदेड़ा।
मेरठ के वार्ड विजयी प्रत्याशी
वार्ड 17 से निर्दलीय प्रत्याशी गंगा प्रसाद जीते
वार्ड 33 से पार्षद पद की उम्मीदवार श्रीमती बाला विजयी
वार्ड 63 से बीजेपी के अनुज वशिष्ठ जीते
मेरठ वार्ड 55 से सपा की असगरी विजयी
मेरठ वार्ड 23 से कृष्ण वेद निर्दलीय विजयी
सहारनपुर में BJP प्रत्याशी डॉक्टर अजय सिंह विजयी

सहारनपुर मेयर पद पर BJP ने जीत हासिल कर ली है। BJP प्रत्याशी डॉक्टर अजय सिंह विजयी हो गए हैं। अजय सिंह ने बसपा की प्रत्याशी खदीजा मसूद को हराया है। बीजेपी प्रत्याशी अजय सिंह ने 8816 मतों से जीत हासिल की है।
मेरठ नगर निगम के वार्ड विजयी
वार्ड 3 से भाजपा के अरुण मचल जीते
वार्ड 4 से भाजपा के सुमित मिश्रा जीते
वार्ड 9 से भाजपा की रेशमा सोनकर जीती
वार्ड 17 से निर्दलीय गंगा प्रसाद विजय
वार्ड 19 से भाजपा के आशुतोष मलिक जीते
वार्ड 23 से कृष्ण कुमार वैध 700 वोटों से विजय
वार्ड 27 से गठबंधन प्रत्याशी प्रदीप वर्मा जीते, 477 वोटों से जीते
वार्ड 29 से भाजपा के पवन चौधरी जीते
वार्ड 31 से समाजवादी पार्टी के कीर्ति जीते
वार्ड 33से आज़ाद समाज पार्टी से भारत भड़ाना जीते, 777 वोटो से जीत दर्ज की
वार्ड 35 से भाजपा की पूनम गुप्ता करीब 1100 वोटों से विजय, दूसरी बार जीती पूनम गुप्ता
वार्ड 37 गंगानगर से भाजपा की दीपिका शर्मा जीती
वार्ड 57 से भाजपा के विक्रांत ढाका विजयी
वार्ड 61 से भाजपा के वीरेन्द्र शर्मा उर्फ बिल्लू जीते
भारतीय जनता प्रत्याशी सुनीता प्रजापति वार्ड 64 से विजय हुई
बागपत, खेकड़ा में BJP आगे, बड़ौत में RLD
बागपत नगर पालिका से बीजेपी आगे चल रही है। इसके अलावा खेकड़ा नगर पालिका से भी बीजेपी आगे चल रही है। वहीं, बड़ौत नगर पालिका से आरएलडी आगे चल रही है। अमीनगर सराय नगर पंचायत से निर्दलीय आगे, अग्रवाल मंडी टटीरी से बीजेपी आगे और रटोल नगर पंचायत से बीजेपी आगे चल रही है।
हस्तिनापुर से राज्यमंत्री की बहन सुधारानी पीछे
मेरठ के हस्तिनापुर से राज्यमंत्री की बहन सुधारानी पीछे चल रही हैं। निर्दलीय प्रत्याशी अरुण कुमार 1500 मतों से आगे चल रहे हैं। राज्यमंत्री की बहन सुधारानी बीजेपी की प्रत्याशी हैं।
सहारनपुर में नगर निगम में BJP आगे
सहारनपुर नगर निगम में बीजेपी 45 हजार वोट से आगे चल रही है। बसपा दूसरे नबंर पर चल रही है। सपा प्रत्याशी नूर हसन तीसरे नंबर पर खिसके। वहीं, नगर पंचायत अध्यक्ष बेसवां वार्ड 6 से भाजपा आगे। भाजपा प्रत्याशी हुब्बलाल 129 वोटों से आगे हैं।
बड़ौत नगर पालिका दूसरा राउंड
आरएलडी सपा गठबंधन की बबीता तोमर 5016 मत
बीजेपी के सुधीर मान 3450 मत
बसपा के मुकेश 78 मत
कांग्रेस के अनिल को 89 मत
आम आदमी पार्टी अमित को 36 मत
आरएलडी की बबीता तोमर 1566 मतों से आगे
जहांगीराबाद से भाजपा के किशनपाल लोधी आगे
बीजेपी- किशनपाल लोधी - 6069
सपा -अजीत सिंह - 3911
बीएसपी - नईम अंसारी- 2943
निर्दलीय -अंबरीश वर्मा - 2258
भाजपा के किशनपाल लोधी सपा प्रत्याशी अजीत सिंह से करीब 2158 वोटों से आगे
किरतपुर, मवाना, सरधना नगर पालिका के परिणाम
बिजनौर के किरतपुर नगर पालिका के लिए मतगणना जारी। सपा के मोहम्मद मन्नान 3585 वोट से आगे चल रहै हैं। वहीं मेरठ के मवाना नगर पालिका सीट पर बीजेपी आगे चल रहे हैं। बीजेपी प्रत्याशी अखिल कौशिक 545 वोटों से आगे हैं। मेरठ के सरधना नगर पालिका का पहला रुझान सामने आया है। बसपा की सुमन पवार 2200 वोटों से आगे है तो भाजपा की मंजूलता जैन तीसरे नंबर पर चल रही हैं।
सहारनपुर में 5वें राउंड की गिनती पूरी
सहारनपुर नगर पालिका में बीजेपी के अजय कुमार को 59161 वोट मिले हैं, जबकि बसपा की खदीजा मसूद को 38360 वोट, सपा के नूर हसन को 6436 वोट मिले हैं। भाजपा के डॉ अजय सिंह 20801 वोटों से आगे चल रही हैं।
खरखौदा के परिणाम
खरखौदा वार्ड नंबर 1 से वार्ड नंबर 3 तक का परिणाम
कुल मत पड़े....... 2078
रद्द मत ............55
बसपा .................1041
सपा.................... 195
भाजपा................ 492
कांग्रेस .................14
आसपा ..................74
अरुण शर्मा निर्दलीय... 15
स्योराज सिंह निर्दलीय... 255
सत्यवीर....…….............. 36
नोट............................. 1
मुजफ्फरनगर पहुंचे ADG राजीव सब्बरवाल
एडीजी राजीव सब्बरवाल मुजफ्फरनगर पहुंचे। जहां उन्होंने खतौली मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि जिले में 4 केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतगणना जारी है। बता दें, खतौली कबूल कन्या इंटर कॉलेज पहुंचे थे ADG राजीव सब्बरवाल। सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं।
मेरठ महापौर सीट पर AIMIM के प्रत्याशी आगे

मेरठ निगम चुनाव में बड़ा उलटफेर सामने आया है। एआईएमआईएम के प्रत्याशी मोहम्मद अनस (Mohammad Anas) भाजपा-सपा से आगे चल रहे हैं। पहले राउंड में एआईएमआईएम (AIMIM) के अनस 2396 वोट लेकर आगे हैं, भाजपा के हरिकांत अहलूवालिया को 2307 और सीमा प्रधान को 1363 वोट मिले हैं।
बागपत नगर पालिका से बीजेपी आगे
बागपत नगर पालिका से बीजेपी आगे चल रही है और राष्ट्रीय लोक दल के प्रत्याशी पीछे चल रहे हैं। बडौत नगर पालिका से BJP पीछे और RLD आगे चल रही है। खेकड़ा नगर पालिका से BJP आगे और SP-RLD पीछे चल रही है। रटौल नगर पंचायत से BJP आगे और BSP पीछे चल रही है। टटीटी नगर पंचायत से BJP आगे और RLD पीछे चल रही है। अमीनगर सराय नगर पंचायत से BJP आगे और निर्दलीय पीछे चल रहे हैं।
BJP के हरिकांत अहलूवालिया आगे
उत्तर प्रदेश नगर निगम चुनाव (UP Nikay Chunav Result 2023) के शुरूआती रुझानों में समाजवादी पार्टी का सूपड़ा साफ होते हुए नजर आ रहा है। वहीं बसपा आगरा और गोरखपुर सीट पर आगे चल रही है। भाजपा 17 नगर निगम में से 15 निगम में आगे चल रही है। मेरठ में BJP से हरिकांत अहलूवालिया आगे चल रही हैं।
नगर पालिका मवाना में मतगणना 50 मिनट विलंब से शुरू

कृषक इंटर कालेज मवाना में शनिवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच नगर पालिका मवाना व छह नगर पंचायत का कार्य 50 मिनट विलंब से शुरू हुआ।
मवाना नगरपालिका के लिए हाल में 18 टेबल लगाई गई। प्रत्येक टेबल पर 8 कर्मचारी मतपत्रों की गिनती को लगाए गए हैं। हालांकि मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होनी थी लेकिन व्यवस्था नहीं बनने के 50 मिनट विलंब से शुरू हुई। हालांकि इससे पूर्व मुख्य गेट में प्रवेश से पहले पोलिंग पार्टी व एजेंट की कड़ी चेकिंग की गई और फोन व आपत्तिजनक सामान् को बाहर रखवा दिया।
इस बीच पुलिसकर्मियों से नोकझोंक भी हुई। नगर पालिका मवाना, बहसूमा नगर पंचायत, हस्तिनापुर के एजेंट को मुख्य गेट से एंट्री की गई। जबकि अन्य नगर पंचायत के एजेंटों को पिछले गेट से एंट्री की गई। इस बीच एसडीएम अखिलेश यादव, सीओ देवश सिंह, तहसीलदार आकांक्षा जोशी व सेक्टर मजिस्ट्रेट व्यवस्था बनाने में लगे रहे। वहीं एसपी देहात कमलेश बहादुर भी पहुंचकर व्यवस्था को परखा।
मेरठ नगर निगम से आया पहला रुझान
मेरठ नगर निगम चुनाव के परिणाम का पहला रुझान आ गया है। शुरूआती रूझान में सपा की मेयर प्रत्याशी सीमा प्रधान आगे चल रही है। बता दें, पोस्टल बैलेट की गिनती में सीमा प्रधान आगे चल रही है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है।
मेरठ में अभी तक नहीं शुरू हुई मतगणना

मेरठ में अभी तक नई शुरू हुई मतगणना। अनाउंसमेंट कर प्रत्याशियों वह एजेंट को स्ट्रांग रूम के पास बुलाया। मतपेटियों से निकाले जा रहे मतपत्र। मतगणना सम और विषम संख्या वाले वार्ड के आधार पर होगी। विषम संख्या वाले वार्ड की गणना शुरू होने जा रही है। सभी प्रत्याशी और उनके एजेंट भी मतगणना स्थल पर मौजूद हैं।
मेरठ में इस आधार पर होगी मतगणना
मेरठ में सुबह 8:00 बजे से मतगणना कार्य शुरू हो गयी है। मतपेटियों से निकाले जा रहे मतपत्र। मतगणना सम और विषम संख्या वाले वार्ड के आधार पर होगी। विषम संख्या वाले वार्ड की गणना शुरू होने जा रही है। सभी प्रत्याशी और उनके एजेंट भी मतगणना स्थल पर मौजूद हैं।
मेरठ में मतगणना शुरू, मतपेटियों से निकाले जा रहे मतपत्र
मेरठ में सुबह 8:00 बजे से मतगणना शुरू हो गयी है। मतपेटियों से निकाले जा रहे मतपत्र। प्रत्याशियों के समर्थकों का भी सुबह से ही जमावड़ा। सभी प्रत्याशी और उनके एजेंट भी मतगणना स्थल पर मौजूद। चुनाव एजेंट सहित अन्य के मोबाइल जमा करा लिए जा रहे हैं हालांकि, मीडिया को इस दायरे से बाहर रखा गया है। जबकि यह नियम सभी अधिकारियों और कर्मचारियों पर लागू नहीं है।
मेरठ में भाजपा और सपा के बीच मुख्य लड़ाई
मेरठ में एक नगर निगम के साथ दो नगर पालिका और 10 नगर पंचायतों का आज फैसला होगा। बता दें, मेरठ में भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच मुख्य लड़ाई है। वहीं, मेरठ नगर निगम में मेयर पद के लिए 15 उम्मीदवार मैदान में थे। वोटों की गिनती शुरू होने से पहले उम्मीदवारों और उनके समर्थकों के चेहरे पर तनाव दिख रहा है।
इन नगर निगमों को मिलेंगे नए महापौर
उत्तर प्रदेश में महापौर का चुनाव गाजियाबाद, सहारनपुर, मुरादाबाद, मेरठ, लखनऊ, कानपुर, आगरा, मथुरा-वृंदावन, झांसी, शाहजहांपुर, फिरोजाबाद, वाराणसी, प्रयागराज, अलीगढ़, बरेली, गोरखपुर, अयोध्या नगर निगम में हुआ था।
काउंटडाउन शुरू, कुछ देर में आएंगे रुझान
उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के नतीजों के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है। कुछ देर में निकाय चुनाव के नतीजे सामने आ जाएंगे। निकाय चुनाव के अलावा आज 13 मई को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के भी परिणाम आ जाएंगे। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। काउंटिंग शुरू होने के बाद रुझान आना शुरू हो जाएगा और वहीं दोपहर तक तस्वीर काफी हद तक क्लियर हो जाएगी और शाम तक सटीक रिजल्ट सभी के सामने होंगे।