लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का शार्पशूटर मुठभेड़ में गिरफ्तार, सवा लाख के इनामी रवि को लगी मेरठ पुलिस की गोली
मुजफ्फरनगर में एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर रवि को गिरफ्तार किया गया। रवि पर कई लूट और रंगदारी के मामले दर्ज हैं जिनमें दिल्ली में हुई एक लूट भी शामिल है। पुलिस पूछताछ में रवि ने बताया कि वह दिल्ली में छिपा हुआ था और घर लौट रहा था। मुठभेड़ में रवि के पैर में गोली लगी जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जागरण संवाददाता, मेरठ। मुजफ्फरनगर के नई मंडी स्थित बागोवाली में एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में लारेंस विश्नोई के गुर्गें सनी काकरान के शूटर रवि के पैर में गोली लगी। रवि पर मुजफ्फरनगर से एक लाख और दिल्ली से 25 हजार का इनाम चल रहा था। घायल होने के बाद एसटीएफ ने रवि को उपचार देने के बाद नई मंडी पुलिस को सौंप दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने बताया कि घटना के बाद से दिल्ली में छिपा हुआ था। शुक्रवार को घर लौट रहा था।
एएसपी बृजेश सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि लारेंस विश्नोई के गुर्गें सनी काकरान का शूटर रवि मुजफ्फरनगर के बागोवाली में किसी घटना को अंजाम देने जा रहा है। तभी एसटीएफ ने रवि ने नई मंडी पुलिस के साथ मिलकर रवि पुत्र सुरेश निवासी भगवानपुरी दौराला की घेराबंदी की।
अप्रैल में मुजफ्फरनगर के नई मंडी से 11 लाख की लूट कर दिल्ली में छिपा था
रवि ने बागोवाली एरिया में एसटीएफ पर पिस्टल से फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में गोली रवि के पैर में लगने से घायल हो गया। उसके बाद जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर के रवि को उपचार के लिए भर्ती कराया गया। 18 अप्रैल को रवि ने अपने साथी अरविंद के साथ मिलकर नई मंडी क्षेत्र में 11 लाख की लूट की थी। उक्त घटना में रवि पर एक लाख का इनाम घोषित कर दिया था। उससे पहले दिल्ली से भी रवि पर 25 हजार का इनाम घोषित हो चुका था।
लावड़ के कपड़ा कारोबारी से भी फायरिंग कर पांच लाख की रंगदारी मांग चुका है
फरारी के दौरान ही रवि ने सनी काकरान के कहने पर सिविल लाइन मेरठ और खतौली मुजफ्फरनगर में लूट और रंगदारी की घटना को अंजाम दिया था। कंकरखेड़ा बाइपास से एक बाइक भी लूट चुका है। उसके कब्जे से एक 32 बोर का पिस्टल और छह कारतूस तथा बाइक बरामद की गई हैं। एएसपी ने बताया कि 26 फरवरी को रवि ने अरविंद ओर सनी के साथ मिलकर थाना केशवपुरम दिल्ली में एक व्यक्ति को गोली मारकर साढ़े चार लाख लूट लिए थे। तब वहां की पुलिस ने रवि और उसके साथियों पर इनाम घोषित किया था।
उससे पहले भी मई 2023 में रवि ने इंचौली के लावड़ में कपड़ा व्यापारी स्वदेश विकल से पांच लाख की रंगदारी भांगी थी। रकम नहीं देने पर दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। व्यापारी स्वदेश विकल का लड़का अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया था। उस मुकदमे में एसटीएफ ने रवि को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जमानत पर छूट कर आने के बाद सनी काकरान के साथ मिलकर फिर से वारदात करने लगा था।
वर्ष 2015 में लूट के आरोपित अरविंद को पुलिस कस्टडी से भगाने में रवि की भूमिका सामने आई थी। तब सिविल लाइन थाने में रवि के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।