Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुबह आधे घंटे की दौड़ के जानिए फायदे, मेरठ के हॉकी कोच बचपन से ही उठा रहे इसका लाभ

    By Himanshu DwivediEdited By:
    Updated: Sun, 04 Apr 2021 10:06 AM (IST)

    कोरोना से लड़ने के लिए कहा जा रहा है कि शरीर की इम्‍यून सिस्‍टम मजबूत होनी चाहिए। इसके लिए सुबह की दौड़ सहायक हो सकती है। अगर आप आधे घंटे ताजी हवा में दौड़ लगाते हैं तो इससे इम्‍यून सिस्‍टम को भी सही रख सकेंगे।

    Hero Image
    आधे घंटे की दौड़ के जानिए फायदे।

    मेरठ, जेएनएन। दिन भर की भागदौड़ के बीच लोगों के पास अपने लिए वक्‍त नहीं रहा है। जिसमें वह सुबह उठने के बाद कुछ समय शारीरिक अभ्‍यास कर खुद को फिट रख पाएं। कई लोग हर दिन यह सोचते रहते हैं कि वह अपनी दिनचर्या को ठीक करेंगे। सुबह उठने के बाद योग अभ्‍यास, शारीरिक कसरत करेंगे, लेकिन वह सोचते ही रह जाते हैं। जबकि अच्‍छी सेहत के लिए यह जरूरी है कि हम अपनी दिनचर्या को सही रखें। मेरठ में हाकी के कोच प्रदीप चिन्‍योटी हैं। वे लड़कियों को हॉकी सिखाने के साथ ही अपनी सेहत का भी ध्‍यान रखते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बचपन से आधे घंटे की दौड़

    मेरठ में मोहनपुरी के रहने वाले प्रदीप चिन्‍योटी पांचवीं कक्षा में पढ़ते थे, तभी से उन्‍होंने सुबह उठने के बाद दौड़ लगानी शुरू की थी। जो आज तक भी जारी है। उन्‍होंने अपने सोने और जगने का भी समय निश्‍चित कर लिया है। रात में 10 बजे के करीब वह सो जाते हैं। सुबह पांच बजे के करीब उनकी नींद खुल जाती है। सोकर उठने के बाद वह आधे घंटे तक खुद व्‍यायाम करते हैं। फिर आधे घंटे की दौड़ लगाते हैं। प्रदीप का कहना है कि वह बचपन से दौड़ते आए हैं। सुबह ताजी हवा में रनिंग करने से शरीर में आक्‍सीजन की मात्रा बढ़ जाती है। दिन भर थकावट भी नहीं रहती है। काम में उत्‍साह बना रहता है। शरीर में किसी काम में आलस्‍य नहीं रहता है। साथ ही शुगर, ब्‍लडप्रेशर जैसी समस्‍या भी नहीं रहती है।

    सुबह दौड़ लगाने के क्‍या हैं फायदे आप भी जान लीजिए

    कोरोना से लड़ने के लिए कहा जा रहा है कि शरीर की इम्‍यून सिस्‍टम मजबूत होनी चाहिए। इसके लिए सुबह की दौड़ सहायक हो सकती है। अगर आप आधे घंटे ताजी हवा में दौड़ लगाते हैं तो इससे इम्‍यून सिस्‍टम को भी सही रख सकेंगे। वरिष्‍ठ फिजिशियन डा. तनुराज सिरोही का कहना है कि अगर आप दौड़ लगाते हैं तो कोलेस्‍ट्राल का स्‍तर ठीक रहता है। पांच से दस मिनट भी दौड़ने से दिल की बीमारियों से भी बचाव होता है। हार्ट अटैक की आशंका कम होती है। क्‍योंकि दौड़ने से ब्‍लड का सर्कुलेशन बढ़ जाता है। जोड़ों के दर्द से भी राहत मिल सकती है। सुबह उठने और दौड़ लगाने से मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य भी ठीक रहता है। इसके अलावा रात में अच्‍छी नींद भी आती है।