विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोमोज बेचने वाले की छह साल की बेटी ने मुंबई में मचाया धमाल, रियलिटी शो सुपर डांसर सीजन-5 में बनाई जगह

Published: Sat, 30 Aug 2025 05:14 PM (IST)

Meerut News मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र में चाऊमीन का ठेला लगाने वाले मोनू पाल की छह वर्षीय बेटी काव्या सिंह ...और पढ़ें

मुंबई से लौटने पर काव्या का स्वागत करते संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नीरज मित्तल और अन्य।
मुंबई से लौटने पर काव्या का स्वागत करते संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नीरज मित्तल और अन्य।

HighLights

  1. काव्या ने टीवी रियलिटी शो सुपर डांसर सीजन-5 के टॉप-10 में बनाई जगह
  2. कंकरखेड़ा और सरधना के खिर्वा जलालपुर गांव में किया स्वागत

जागरण संवाददाता, मोदीपुरम (मेरठ)। मोमोज और चाऊमीन का ठेला लगाने वाले व्यक्ति की छह वर्षीय बेटी काव्या सिंह ने मुंबई में अपने हुनर से धमाल मचाया है। काव्या ने सोनी टीवी के रियलिटी शो सुपर डांसर सीजन-5 में जगह बनाई है।

काव्या का जोरदार स्वागत किया

कंकरखेड़ा आने पर काव्या का जोरदार स्वागत किया गया। सरधना क्षेत्र के खिर्वा जलालपुर गांव निवासी मोनू पाल की छह वर्षीय बेटी काव्या ने जैसे ही खड़ा होना सीखा, संगीत से नाता जोड़ लिया। म्यूजिक सिस्टम पर गीत बजते ही उसके पैर थिरकने लगते थे। पिता मोनू व मां ज्योति और अन्य स्वजन उसकी इस प्रतिभा को समझने लगे थे। इन्हें नई ऊंचाइयां दिलाने के मकसद से वह गांव छोड़कर कंकरखेड़ा की न्यू सैनिक कालोनी में रहने लगे। 

कक्षा दो में पढ़ती है काव्या

मोनू ने बताया कि वह कंकरखेड़ा में शिव चौक के पास मोमोज और चाऊमीन का ठेला लगाते हैं। बेटी काव्या प्रगति एकेडमी न्यू सैनिक कालोनी में कक्षा दो में पढ़ती है। मोनू ने काव्या का दाखिला डांस स्कूल में करा दिया था। काव्या के डांस गुरु दीपक राजपूत ने उसके हुनर को पहचाना और मेहनत के साथ तैयारी कराने लगे। पिछले दिनों सोनी टीवी के रियलिटी शो सुपर डांसर सीजन-5 में काव्या ने प्रतिभाग किया। वह अपनी मां ज्योति के साथ मुंबई गई थीं। 

यह भी पढ़ें- 19 की उम्र में शादी, 43वें साल में बालीवुड में कदम, प्रेरक है मोनिका कोहली की कहानी, अब मिली धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म

टाप-10 में जगह बनाई 

25 अगस्त को हुए ईवेंट के बाद उन्होंने टाप-10 में जगह बनाई। मुंबई से कंकरखेड़ा लौटने पर संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता नीरज मित्तल समेत सोनित पाल, अनिल, जोनी, उमेश, सुमित, संदीप आदि ने फूल माला पहनाकर काव्या का जोरदार स्वागत किया। मोनू पाल ने बताया कि 15-20 दिन बाद मुंबई से काल आएगी। इसके बाद काव्या को दोबारा जाना है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।