Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ध्यान दें! जाम में फंस सकते हैं आप, ये हाईवे वन-वे होने के साथ ही टोल प्लाजा की तीन लेन भी हुई रिजर्व

    Updated: Tue, 15 Jul 2025 07:49 PM (IST)

    मोदीपुरम में दिल्ली-दून हाईवे 58 पर कांवड़ यात्रा के चलते यातायात बदला गया। सिवाया टोल प्लाजा पर कांवड़ियों के लिए तीन लेन आरक्षित की गई हैं। पुलिस प्रशासन ने हाईवे को वन वे कर दिया है। कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर आरक्षित लेन बढ़ाई जाएंगी। टोल प्लाजा पर अतिरिक्त कर्मचारी भी तैनात किए गए हैं।

    Hero Image
    हाईवे वन वे होने के साथ ही सिवाया टोल प्लाजा की तीन लेन रिजर्व

    जागरण संवाददाता, मोदीपुरम। दिल्ली-दून हाईवे 58 पर कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने हाईवे को सोमवार ही वन वे कर दिया था। वहीं सिवाया टोल प्लाजा प्रबंधन ने हरिद्वार की ओर से आने वाले कांवड़ियों के लिए तीन लेन रिजर्व कर दी हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बाकी 11 लेन से ट्रैफिक आ जा रहा है। कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर रिजर्व लेन की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। साथ ही अतिरिक्त 12 कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है, ताकि 11 लेन पर किसी प्रकार का जाम न लग सके।

    सिवाया टोल प्लाजा पर वर्तमान में 14 लेन फास्टैग की हैं, जिनसे कार से लेकर बड़े वाहन निकलते हैं। इसके अलावा दोनों तरफ एक-एक लेन दोपहिया वाहनों के लिए है। कांवड़ यात्रा की वजह से पुलिस प्रशासन ने सोमवार को ही कांवड़ मार्ग हाईवे-58 को मेरठ सीमा वन वेन कर दिया था।

    उसके बाद पुलिस अधिकारियों ने सिवाया टोल प्लाल के प्रबंधन से बातचीत की, जिसके बाद समस्या को देखते हुए फिलहाल टोल की तीन लेन को कांवड़ियों के लिए रिजर्व कर दिया गया।

    वहीं रूटीन वाला ट्रैफिक बची 11 लेन से आ जा रहा है। जिस साइड में वाहनों की कतार अधिक होती है, उसी साइड की एक लेन को रिजर्व कर दिया जाता है।

    सिवाया टोल प्लाजा के वरिष्ठ प्रबंधक अनुज सोम ने बताया कि फिलहाल तीन लेन रिजर्व की गई हैं, कांवड़ियों की भीड़ अधिक होने पर तीन से अधिक लेन रिजर्व की जाएंगी। दौराला की ओर से टोल की तरफ आने वाले कांवड़ियों को टोल कर्मचारी रिजर्व लेन की ओर डायवर्ट कर रहे हैं। जिससे वह ट्रैफिक वाली लेन में ना पहुंच पाएं।

    comedy show banner
    comedy show banner